'खुशी' (Kushi) एक अपकमिंग फिल्म तेलुगु भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसके लेखक और निर्देशक शिव निर्वाण है. माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, इसमें विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) मुख्य किरदार में हैं (Kushi Star Cast). यह फिल्म 1 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है (Kushi Release Date).
दिसंबर 2019 में, यह घोषणा की गई थी कि शिव निर्वाण विजय देवरकोंडा का निर्देशन करेंगे और दिल राजू श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के तहत इसका निर्माण करेंगे. फिल्म को औपचारिक रूप से अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था. मई 2022 में फिल्म का शीर्षक आधिकारिक तौर पर खुशी रखा गया.
संगीत हेशम अब्दुल वहाब द्वारा तैयार किया गया है. इसका पहला एकल गाना 9 मई 2023 को जारी किया गया था (Kushi Music).
अच्छी नौकरी, कमाई और सपनों को पूरा करने की चाह के बावजूद अमेरिका के युवा अपनी जिंदगी से पहले के मुकाबले कम संतुष्ट नजर आ रहे हैं. गैलप के आंकड़ों के मुताबिक, 18 से 29 साल के सिर्फ 44 फीसदी युवा ‘थ्राइविंग’ की श्रेणी में हैं, जबकि 2010 में यह आंकड़ा 64 फीसदी था. दूसरी ओर, 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में जीवन संतुष्टि बढ़कर 53 फीसदी पहुंच गई है.
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड से जुड़ी आरोपी रही खुशी दुबे ने इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं परीक्षा में 60.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में एलन मस्क की मां मे मस्क (Maye Musk) ने अपनी लंबी उम्र और खुशी की वजह जैसे अपने अनुभव साझा किए. मे मस्क ने बच्चों, अच्छे लोगों और हेल्दी रिश्तों को खुशहाल जीवन का आधार बताया है. एलन मस्क के बचपन से लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बारे में मे मस्क ने कई बातें बताईं.
संयुक्त राष्ट्र ने 'वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट' जारी की है. इस रिपोर्ट में फिनलैंड ने लगातार सातवें साल दुनिया के सबसे खुशहाल देश का खिताब अपने नाम किया. रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग ने हैरान कर दिया है. देखें वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट का सम्पूर्ण विश्लेषण.