scorecardresearch
 
Advertisement

किरण नवगिरे

किरण नवगिरे

किरण नवगिरे

किरण प्रभु नवगिरे (Kiran Navgire) एक भारतीय क्रिकेटर हैं. वह भारत महिला टीम और नागालैंड महिला टीम के लिए खेलती हैं. उन्होंने महिला सीनियर T20 ट्रॉफी में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया, जब उन्होंने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नागालैंड के लिए नाबाद 162 रन बनाए. वह T20 मैच में 150 से ज्यादा रन बनाने वाली एकमात्र भारतीय क्रिकेटर (पुरुष या महिला) हैं. 

साल 2023 की  फिल्म घूमर में वह कोच के किरदार में नजर आई थी.

किरण नवगिरे के पिता किसान हैं जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. उनके दो भाई हैं. क्रिकेटर बनने से पहले वह एथलेटिक्स में थीं. उन्होंने पहली बार क्रिकेट सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के दिनों में खेला. उन्होंने 2013-14 से 2015-16 सीजन तक बिना किसी औपचारिक ट्रेनिंग के यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी के लिए भाला फेंक, शॉट पुट और 100 मीटर की एथलेटिक प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया था. उन्हें पहली औपचारिक ट्रेनिंग पुणे के आजम कैंपस में मिली, जहाँ उन्होंने फिजिकल एजुकेशन में दो साल का कोर्स किया.

उन्होंने अपने घरेलू करियर की शुरुआत महाराष्ट्र के साथ 2018-19 सीनियर महिला वनडे लीग में की. बाद में उन्होंने 2021-22 महिला सीनियर T20 ट्रॉफी में नागालैंड के लिए गेस्ट खिलाड़ी के तौर पर खेलने का फैसला किया क्योंकि उन्हें महाराष्ट्र टीम में ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे. नागालैंड के लिए खेलते हुए, उन्होंने 15 अप्रैल 2022 को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 76 गेंदों में 162 रन बनाए, जिससे वह ट्वेंटी20 पारी में 150+ रन बनाने वाली पहली भारतीय पुरुष या महिला खिलाड़ी बन गईं.उन्हें 2022 महिला T20 चैलेंज से पहले वेलोसिटी टीम में चुना गया था.

26 मई 2022 को ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में, उन्होंने 24 गेंदों में अर्धशतक बनाया, जो महिला T20 चैलेंज में सबसे तेज अर्धशतक है. दो दिन बाद, उन्होंने फाइनल में 13 गेंदों पर ज़ीरो रन बनाए. बाद में, उन्हें सितंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम में भी चुना गया. उन्होंने अपनी पढ़ाई बारामती शारदा विद्यालय से पूरी की. वह फिल्म भाग मिल्खा भाग से प्रेरित हैं और कॉलेज के चारों ओर 40 चक्कर लगाए.

और पढ़ें

किरण नवगिरे न्यूज़

Advertisement
Advertisement