केडी- द डेविल (KD - The Devil) एक कन्नड़ भाषा की एक्शन-ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है और इसे वेंकट के नारायण ने KVN प्रोडक्शन्स के तहत प्रोड्यूस किया है. फिल्म में मुख्य भूमिका में ध्रुव सारजा के साथ फिल्म में कई बड़े कलाकार भी हैं, जैसे संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रीशमा नैना, जिसू सेनगुप्ता और नोरा फतेही शामिल हैं.
फिल्म का म्यूजिक अर्जुन ने तैयार किया है. वहीं इसकी सिनेमैटोग्राफी विलियम डेविड और एडिटिंग संकेत अचर ने की है. यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
फिल्म के गाने भी पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. पहला गाना “शिव शिव” 24 दिसंबर 2024 को रिलीज हुआ था.
नोरा फतेही ने 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर सफाई दी है. उन्होंने गाने को लेकर चल रहे विवाद के बारे में बात करते हुए बताया कि पिक्चर के डायरेक्टर से उन्होंने हिंदी लिरिक्स के खराब होने के बारे में पहले ही कहा था. साथ ही उन्होंने दावा किया संजय दत्त संग वायरल हुए उनके पोस्टर AI से बने हैं.
नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ट्रोलिंग के बाद इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से भले ही हटा लिया गया है. लेकिन लोगों को गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है. कंगना रनौत ने भी इस गाने की आलोचना की है.
गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही के डांस मूव्स और गाने के अश्लील लिरिक्स की जमकर आलोचना हो रही है. वीडियो के क्रेडिट्स में इन लिरिक्स को लिखने का श्रेय गीतकार रकीब आलम को दिया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने नोरा संग आलम पर भी निशाना साधा. अब आलम ने सफाई दी है.
संजय दत्त और नोरा फतेही के गाने को लेकर सरकार सख्त हो गई है और सेंसर बोर्ड को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. अश्लील गानों को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने और जरूरत पड़ने पर नियम बदलने की बात कही गई है. इस बीच प्रियंक कानूनगो ने गाने पर सवाल उठाते हुए इसे समाज के लिए नुकसानदायक बताया और कहा कि ऐसी चीजों को फैलने नहीं दिया जाएगा.
नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी' के खिलाफ एक्शन लिया गया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गाने के खिलाफ नोटिस जारी किया. गाने के हिंदी वर्जन को हर प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है. लेकिन दूसरी भाषा में इस गाने के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है.
नोरा फतेही के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिंगर अरमान मलिक ने भी इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग ने एक नया निचला स्तर छू लिया है. यूजर्स भी इस गाने की आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना है कि पोर्न इससे साफ है.
नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना 'सरके तेरी चुनर सरके' रिलीज हुआ है. इस गाने के लिरिक्स बेहद अश्लील है, लेकिन कोई इसपर सवाल नहीं खड़े कर रहा. जबकि बादशाह के गाने 'टटीरी' पर जमकर बवाल हो रहा है.