करण पटेल (Karan Patel) एक अभिनेता हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय से, बल्कि अपने व्यक्तित्व से भी फैंस का दिल जीता है. करण पटेल का जन्म 23 नवंबर 1983 को कोलकाता में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से की और अभिनय में रूचि होने के कारण किशोर नामित कपूर के एक्टिंग स्कूल से अभिनय की ट्रेनिंग ली. इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ एक्टिंग से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया.
करण ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में टीवी शो 'कहानी घर घर की' से की, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली एकता कपूर के सुपरहिट शो 'ये है मोहब्बतें' से, जिसमें उन्होंने 'रमन भल्ला' का किरदार निभाया. यह भूमिका उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई और उन्हें घर-घर में लोकप्रियता दिलाई.
'The 50' में उनकी भागीदारी उनके करियर की दिशा में एक बड़ा बदलाव है. इंडस्ट्री में सालों के अनुभव के साथ, करण सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं.
करण पटेल को 'ये है मोहब्बतें' के लिए कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं, जिनमें बेस्ट एक्टर, पॉपुलर फेस ऑफ द ईयर, और फैवरेट जोड़ी (दिव्यांका त्रिपाठी के साथ) जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं.
'रमन भल्ला' का किरदार निभाते हुए करण ने एक ऐसे इंसान को दर्शाया जो सख्त है, लेकिन दिल से बेहद भावुक. उनके डायलॉग्स, एक्सप्रेशन्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को बांधे रखा.
करण पटेल ने 2015 में टीवी अभिनेत्री अंकिता भार्गव से शादी की. यह जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है. 2019 में करण और अंकिता एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा.
करण ने झलक दिखला जा और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में भी भाग लिया है, जिससे उनके फैंस को उनका एक अलग और असली रूप देखने को मिला. वह अपनी फिटनेस और फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं.
करण पटेल का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके हाथ पर 'अल्लाह' शब्द टैटू के रूप में साफ दिख रहा है. ये टैटू करण पटेल की कोहनी के पास बना है. इसमें अरबी भाषा में अल्लाह लिखा हुआ है. इस टैटू पर अब बवाल हो रहा है.
'द 50' शो का लॉन्च से पहले अच्छा खासा बज था. लेकिन शो ऑनएयर होने के बाद खास कमाल नहीं दिखा पाया है. कुछ खिलाड़ी आपा खोते दिखे, जिससे दर्शक निराश हैं. मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती है कैसे वो इस शो को 50 दिनों तक खींच पाएंगे.
'द 50' रियलिटी शो के सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि टीवी एक्टर करण पटेल ने यूट्यूबर रचित सिंह से लड़ाई के बाद शो छोड़ दिया है. सवाल है कि आखिर ये फैसला एक्टर ने क्यों लिया?
रियलिटी शो 'द 50' ने एक बड़ी टीवी बनाम यूट्यूबर बहस छेड़ दी है. जब प्रिंस नरूला, करण पटेल और रिद्धि डोगरा ने शो में इन्फ्लुएंसर्स की खुलेआम आलोचना की. जानिए तीनों टीवी के एक्टर्स ने क्या कुछ कहा.
न्यूली लॉन्च शो 'द 50'में सपना चौधरी ने अनजाने में नाइजीरियन रैपर Yung Sammy की रंगत पर कुछ ऐसा कह दिया जिसे लोगों ने नस्लवादी कमेंट बताया है.
एक्टर करण पटेल जल्द 'द 50' रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने शो के दौरान अपने गेमप्लान और कंटेस्टेंट्स के साथ रिश्ते बनाने पर बात की. उन्होंने कहा कि वो शो के दौरान किसी को नीचा नहीं दिखाएंगे.
बिग बॉस को हमेशा 'ना' कहने वाले करण पटेल ने अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' के लिए हामी भर दी है. एक्टर ने बकायदा इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने शो को लेकर क्या कुछ कहा जानिए.
कलर्स टीवी पर एक नया रियलिटी शो 'द 50' आने वाला है, जो लोगों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है. अभी तक शो का होस्ट कौन है, ये साफ नहीं हुआ. लेकिन 'द 50' के पहले कंटेस्टेंट का खुलासा हो गया है.
एक समय पर करण पटेल टेलीविजन के लोकप्रिय थे. वो जिस भी शो में होते थे, उसकी टीआरपी हाई हो जाती थी. लेकिन फिर उन्हें खुद पर गुरूर आ गया और उनसे काम छिनने लगा. करण 3 साल तक घर पर खाली भी बैठे. सालों बाद उन्होंने वापसी का ऐलान किया है.
'अंगूरी भाभी' के किरदार के लिए जाने जानी वाली शुभांगी अत्रे ने अपने एक्सपीरियंस को याद करते हुए उन्होंने को-स्टार करण पटेल और स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की.