कमलजीत (kamaljeet) एक भारतीय निशानेबाज हैं जो 50 मीटर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेते हैं. 2026 के एशियाई खेलों में उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया. व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में वह फाइनल में जगह नहीं बना सके. इसके बाद मिश्रित टीम स्पर्धा में उन्हें आखिरी समय पर टीम में शामिल किया गया.
कमलजीत ने सुरुचि सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में हिस्सा लिया. दोनों ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल जीता और नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया. यह भारत का 2026 एशियाई खेलों में शूटिंग का पहला स्वर्ण पदक भी रहा.
उनका जन्म 22 अगस्त 2003 को हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक गांव में हुआ था.
करियर के शरुआत में कमलजीत धावक के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते थे और इसके लिए प्रशिक्षण भी ले रहे थे. लेकिन साल 2019 में लगी चोट ने उनके एथलेटिक्स करियर को रोक दिया. लेकिन कमलजीत ने उसी साल शूटिंग को अपना नया क्षेत्र बनाया. उन्होंने पिस्टल शूटिंग से शुरुआत की.
कमलजीत ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा से अपनी पहचान बनानी शुरू की. बाद में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल पर भी ध्यान दिया. जूनियर स्तर पर उनके प्रदर्शन में सुधार हुआ और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्हें मौके मिलने लगे. साल 2023 में उन्होंने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया.