सीएम योगी ने जापान के यामानाशी में स्थित हाइड्रोजन प्लांट का दौरा किया जहां उन्होंने पानी से हाइड्रोजन और बिजली बनाने की आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. भारत में ज्यादातर बिजली थर्मल ऊर्जा और न्यूक्लियर से बनाई जाती है, लेकिन हाइड्रोजन से बिजली बनाने का क्षेत्र तेजी से उभर रहा है. उत्तर प्रदेश जैसे प्रदेश में जहां नदियाँ अधिक हैं, यहां इस तकनीक में निवेश की संभावनाएं उज्जवल हैं.