उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जापान में अपने दौरे के दूसरे दिन यामानाशी प्रांत के हाइड्रोजन प्लांट का दौरा किया. सिंगापुर के बाद जापान में भी विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातचीत हो रही हैं. योगी आदित्यनाथ ने वहां भारतीय समुदाय से मुलाकात की और जापान की रहने वाली जैन धर्म की साध्वी से धर्म और आध्यात्म के विषय में चर्चा की. इसके बाद उन्होंने यामानाशी के बच्चों से संवाद किया और उन्हें गिफ्ट दिए.