हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हिंदी फिल्मों और टीवी से की थी, और बाद में साउथ इंडियन फिल्मों में लीड रोल से अपनी पहचान बनाई.
हंसिका का जन्म 9 अगस्त 1991 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ. उनके पिता प्रदीप मोटवानी एक बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां मोना मोटवानी एक त्वचा विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के Podar International School और इंटरनेशनल करिकुलम स्कूल, सांताक्रूज से की.
हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो Shaka Laka Boom Boom से की. इसके बाद वह Des Mein Niklla Hoga Chand में नजर आईं और फिल्म कोई मिल गया में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया.
साल 2007 में उन्होंने 15 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म Desamuduru से लीड एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू किया. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू (साउथ) का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. उन्होंने मलयालम फिल्म Villain में भी काम किया है.
हंसिका मोटवानी ध्यान (मेडिटेशन) करना पसंद करती हैं और बौद्ध धर्म को मानती हैं. वह “Nam Myo Ho Renge Kyo” मंत्र का जाप करती हैं, जिसे वह तनाव कम करने का सबसे अच्छा तरीका मानती हैं.
उनका नाम एक समय एक्टर Silambarasan के साथ जुड़ा था. बाद में उन्होंने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन सोहैल खटूरिया से 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस में शादी की. हालांकि, दोनों का 11 मार्च 2026 को तलाक हो गया, और हंसिका ने गुजारा भत्ता (alimony) लेने से इनकार कर दिया.
हंसिका मोटवानी का हाल ही में 4 साल का रिश्ता टूटा है. तलाक पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि बुरे वक्त में उन्हें परिवार का साथ मिला, जिसने उन्हें काफी हिम्मत दी.
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने मुंबई की दिंडोशी सेशंस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कर अपनी अलग रह रही एक्स भाभी और टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स से ₹2 करोड़ के हर्जाने की मांग की है.
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने कास्टिंग काउच पर अपने अनुभवों को लेकर दिए बयान से सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी इस तरह का अनुभव नहीं किया, साथ ही बेपरवाह तरीके से इस सवाल से बचती दिखीं. उनका ऐसा रवैया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है.