गिनी की राजधानी कोनाक्री में सबसे बड़े कचरा डंपिंग स्थल पर भारी कचरे का ढेर अचानक गिर गया. इससे कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई. हादसा रविवार सुबह डार एस सलाम इलाके में हुआ. तेज बारिश के कारण मलबा झोपड़ियों पर गिरा. कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.
पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मच गई. जिसमें 56 लोगों की मौत हो गई. प्रशंसकों के बीच हिंसा की भी खबर मिल रही है. गिनी के सैन्य नेता ममाडी डुम्बोया के सम्मान में फुटबॉल मुकाबला आयोजित हुआ था. देखें दुनिया की बड़ी खबरें.