scorecardresearch
 
Advertisement

गवर्नर

गवर्नर

गवर्नर

'गवर्नर' (Governor) एक फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन चिन्मय डी. मंडलेकर ने किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने अपने प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स के तहत प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म आर्थिक और राजनीतिक घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है, खासकर 1990 के भारतीय आर्थिक संकट से जुड़े हालातों से.

इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में मनोज बाजपेयी, अदा शर्मा और नौशाद मोहम्मद कुंजू हैं. इनके अलावा मधु शर्मा और परितोष संड भी फिल्म का हिस्सा हैं. 

यह 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में इस फिल्म के लिए किसी अन्य निर्देशक को जोड़ा गया था, लेकिन बाद में वह निर्देशक किसी अन्य काम के कारण प्रोजेक्ट से हट गए. इसके बाद मनोज बाजपेयी की सिफारिश पर चिन्मय मंडलेकर को इस फिल्म का निर्देशन सौंपा गया. इससे पहले दोनों ने “इंस्पेक्टर जेंडे (2025)” में भी साथ काम किया था.

और पढ़ें

गवर्नर न्यूज़

Advertisement
Advertisement