रेट्रो लुक...मॉडर्न स्टाइल! Vespa का ऐतिहासिक स्कूटर लॉन्च

13 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

Vespa Officina 8

इटली की मशहूर स्कूटर ब्रांड Vespa ने भारत में अपनी नई हेरिटेज थीम्ड Officina 8 स्पेशल सीरीज लॉन्च कर दी है.

Photo: vespaindia.com

कीमत है इतनी

यह स्कूटर चुनिंदा डीलरशिप्स पर उपलब्ध है और इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.34 लाख रुपये रखी गई है.

Photo: vespaindia.com

इंजन ऑप्शन

यह खास एडिशन 125 सीसी और 150 सीसी, दोनों इंजन विकल्पों में पेश किया गया है. कंपनी ने इस मॉडल के जरिए अपने इंजीनियरिंग लीगेसी को जाहिर किया है.

Photo: vespaindia.com

Officina 8 की ऐतिहासिक कहानी

Officina 8 की कहानी 1940 के दशक से शुरू होती है, जब Piaggio ने इटली के अपने प्लांट में एक छोटा लेकिन ख़ास वर्कशॉप तैयार किया था.

Photo: vespaindia.com

इटली में ख़ास वर्कशॉप

यह वर्कशॉप इटली के Pontedera प्लांट के भीतर था. यहां मुख्य असेंबली लाइन से अलग इंजीनियर और कारीगर मिलकर नए प्रोटोटाइप पर काम करते थे.

Photo: vespaindia.com

जब तैयार हुआ स्कूटर का डिज़ाइन

बार बार टेस्टिंग, बदलाव और सुधार के जरिए यहीं पर पहली बार Vespa स्कूटर को डिज़ाइन किया गया था.

Photo: vespaindia.com

जब तैयार हुआ स्कूटर का डिज़ाइन

Officina 8 में लगातार प्रयोग और मेहनत के बाद साल 1946 में पहली Vespa तैयार हुई. इस स्कूटर ने शहरी ट्रांसपोर्टेशन की परिभाषा ही बदल दी.

Photo: vespaindia.com

कैसा था पहला स्कूटर

स्टेप थ्रू स्टील फ्रेम, कॉम्पैक्ट इंजन लेआउट और ईजी कंट्रोल जैसे कई अहम फीचर्स को यहीं पर डेवलप किया गया था.

Photo: vespaindia.com

खास रंग और विंटेज डिजाइन

इस विरासत को सेलिब्रेट करने के लिए Vespa ने Officina 8 स्पेशल सीरीज को मैट मेटैलिक ब्लू कलर में पेश किया है. यह रंग खास तौर पर इसी मॉडल के लिए तैयार किया गया है. 

Photo: vespaindia.com

क्लासिक लुक

स्कूटर पर ब्रास और एल्यूमिनियम फिनिश, साथ ही रिवेट डिटेलिंग दी गई है, जो इसे एक क्लासिक और इंडस्ट्रियल लुक देती है.

Photo: vespaindia.com

मैचिंग हेलमेट

खास बात यह है कि Vespa इस स्कूटर के साथ कलर मैचिंग हेलमेट भी बतौर स्टैंडर्ड दे रही है. ग्राहक चाहें तो इसी रंग का मैचिंग टॉप बॉक्स भी लगवा सकते हैं.

Photo: vespaindia.com

लाइफस्टाइल कलेक्शन 

Vespa ने Officina 8 नाम से एक खास लाइफस्टाइल कलेक्शन भी पेश किया है. इसमें जैकेट, हुडी, टी शर्ट, बैकपैक और कीचेन जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं.

Photo: vespaindia.com

Read Next