एलावेनिल वलारिवन (Elavenil Valarivan) भारतीय निशानेबाज हैं. 20 सितंबर 2026 में जापान में आयोजित एशियाई खेलों में एलावेनिल ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल स्पर्धा में रजत पदक जीता.
एलावेनिल वलारिवन का जन्म 2 अगस्त 1999 को तमिलनाडु के कुड्डालोर में हुआ था. वह भारत की जानी-मानी निशानेबाज हैं और 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिस्सा लेती हैं. उन्होंने कम उम्र में निशानेबाजी शुरू की और आगे चलकर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया.
वह 2020 टोक्यो और 2024 पेरिस ओलंपिक में भी भारतीय निशानेबाजी टीम का हिस्सा रही हैं.
उनके शुरुआती अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन में 2019 का साल खास रहा. उन्होंने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था. इसी साल एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में भी उन्होंने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए.
खेल में उनके प्रदर्शन को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2022 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया. यह पुरस्कार निशानेबाजी में उनकी उपलब्धियों के लिए दिया गया था.
एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल में भारत की इलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने की जोड़ी पदक से चूक गई. भारतीय जोड़ी 376.3 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही. चीन ने गोल्ड, साउथ कोरिया ने रजत और जापान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.