scorecardresearch
 
Advertisement

डेजी शाह

डेजी शाह

डेजी शाह

डेजी शाह (Daisy Shah) एक अभिनेत्री, मॉडल और डांसर हैं. वो हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करती हैं. उनका जन्म 25 अगस्त 1984 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था.

10वीं कक्षा में उन्होंने एक लोकल प्रतियोगिता में “मिस फोटोजेनिक” का अवॉर्ड भी जीता था. इसके बाद उन्होंने मुंबई के खालसा कॉलेज से आर्ट्स की पढ़ाई की. डेजी शाह ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में नहीं, बल्कि मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य (Ganesh Acharya) की असिस्टेंट के तौर पर की थी. उन्होंने “जमीन” और “खाकी” जैसी फिल्मों में उनके साथ काम किया. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग, फोटोशूट और विज्ञापनों में काम करना शुरू किया.

उनके करियर का पहला बड़ा मौका साल 2011 में आया, जब उन्हें कन्नड़ फिल्म “भद्रा” में लीड रोल मिला. उसी साल उन्होंने फिल्म “बॉडीगार्ड” में भी छोटा लेकिन अहम रोल निभाया.

साल 2014 में डेजी शाह ने बॉलीवुड में एंट्री की और सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म “जय हो” में नजर आईं. इसके बाद वह 2015 में फिल्म “हेट स्टोरी 3” में दिखाई दीं. डेजी शाह ने “रेस 3”, “गुजरात 11” जैसी फिल्मों में भी काम किया. 

फिल्मों के अलावा डेजी ने टीवी की दुनिया में भी कदम रखा. साल 2023 में वह स्टंट रियलिटी शो Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 13 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं.

और पढ़ें
Follow डेजी शाह on:

डेजी शाह न्यूज़

Advertisement
Advertisement