'दादा' (Dada Movie) फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित बायोपिक है, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव मुख्य किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के निर्माताओं ने 8 जुलाई 2026 को सौरव गांगुली के जन्मदिन के मौके पर फिल् काल पोस्टर जारी किया.
फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने हैं. फिल्म की कहानी सौरव गांगुली के जीवन और क्रिकेट करियर के विभिन्न पहलुओं पर आधारित होगी. हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी कहानी से जुड़े सभी विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.
फिल्म को 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है. फिल्म के पोस्टर में राजकुमार राव क्रिकेट की सफेद जर्सी में दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनके किरदार की झलक मिलती है.
विक्रमादित्य मोटवाने इससे पहले भी कई फिल्मों और वेब सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं.
सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म में राजकुमार राव क्रिकेटर के आइकॉनिक लुक में नजर आए हैं, लेकिन फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी शुरू हो गई.