गोवा भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां स्थित कलंगुट बीच (Calangute Beach, Goa) को “बीचों की रानी” कहा जाता है. उत्तरी गोवा में स्थित यह समुद्र तट अपनी सुनहरी रेत, नीले समुद्र और जीवंत माहौल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. देश-विदेश से आने वाले पर्यटक गोवा की यात्रा के दौरान कैलंगुट बीच को अपनी सूची में सबसे ऊपर रखते हैं.
कलंगुट बीच की सबसे बड़ी खासियत इसका व्यापक विस्तार और साफ-सुथरा वातावरण है. सुबह के समय यहां का दृश्य बेहद शांत और मनमोहक होता है, जब सूरज समुद्र से उगता है और लहरें धीरे-धीरे किनारे से टकराती हैं. यह समय योग, ध्यान और सैर के लिए आदर्श माना जाता है. वहीं शाम ढलते-ढलते यह बीच रंगीन रोशनी, संगीत और चहल-पहल से भर जाता है.
यह समुद्र तट रोमांच पसंद करने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां पैरासेलिंग, जेट स्की, बनाना राइड, विंड सर्फिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी कई वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां उपलब्ध हैं. प्रशिक्षित गाइड और सुरक्षा इंतजामों के कारण पर्यटक बेझिझक इनका आनंद ले सकते हैं.
कलंगुट बीच के आसपास कैफे, रेस्टोरेंट और शैक की भरमार है, जहां गोवन सी-फूड, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है. यहां का फिश करी-राइस और सीफूड प्लेटर खासा लोकप्रिय है. इसके अलावा आसपास की बाजारों में रंग-बिरंगे कपड़े, शेल से बने आभूषण, हस्तशिल्प और स्मृति-चिह्न भी आसानी से मिल जाते हैं.
कलंगुट बीच सिर्फ मौज-मस्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गोवा की सांस्कृतिक झलक भी पेश करता है. यहां समय-समय पर स्थानीय संगीत, नृत्य और बीच पार्टियों का आयोजन होता रहता है. पास ही स्थित बागा बीच और कंडोलिम बीच इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाते हैं.
गोवा में महिला पर्यटकों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है. बागा बीच पर रूसी महिला टूरिस्ट के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. बीच मार्शल और लाइफसेवर की समय पर कार्रवाई से हालात बिगड़ने से बच गए. बीते एक हफ्ते में ऐसे कई मामले दर्ज किए गए हैं.
गोवा के जिस नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई थी, वो बिना लाइसेंस नमक की जमीन पर चल रहा था. मैजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट ने प्रशासनिक लापरवाही और नियमों की अनदेखी को उजागर किया है. रिपोर्ट के बाद अफसरों पर कार्रवाई और सस्पेंशन का सिलसिला तेज हो गया है.