बृजेश शर्मा (Brijesh Sharma) एक अनकैप्ड राइट आर्म तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें आईपीएल 2026 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा. खास बात यह है कि चयन के समय तक उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट भी नहीं खेली थी.
हालांकि, 2025 की Bengal Pro T20 League में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. Malda Smashers के लिए खेलते हुए बृजेश ने 7 मैचों में 11 विकेट लिए और टूर्नामेंट के टॉप विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे.
बृजेश पहले जम्मू की स्टेट टीम का हिस्सा थे, लेकिन बाद में बाहर कर दिए गए. इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत से खुद को फिर साबित किया. दिल्ली के यूनिक स्पोर्ट्स क्लब में कोच दीपक पूनिया की देखरेख में ट्रेनिंग ने उनके करियर को नई दिशा दी और उन्हें बड़े स्तर की क्रिकेट के लिए तैयार किया.
मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने महज 13 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया.
एक साधारण परिवार से आने वाले बृजेश के पिता मजदूरी करते हैं. संघर्ष के दौर में परिवार और दोस्तों ने उनका पूरा साथ दिया.
उधमपुर के तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में डेब्यू किया. प्रोफेशनल क्रिकेट खेले बिना आईपीएल तक पहुंचने वाले बृजेश की क्रिकेट जर्नी काफी दिलचस्प है. उनके पिता मजदूर हैं. उन्होंने अपने पहले ही मैच में कमाल किया.