बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (BJIFF) चीन का आधिकारिक फिल्म समारोह है. इसकी स्थापना 2011 में हुई थी (Beijing International Film Festival Foundation). यह फिल्म समारोह चीन फिल्म प्रशासन, चीन मीडिया समूह और बीजिंग सरकार द्वारा समर्थित और प्रायोजित है. यह महोत्सव दुनिया के सबसे प्रमुख फिल्म समारोहों में से एक है. इसकी शुरुआत के बाद से हॉलीवुड के अधिकारियों, निर्देशकों, निर्माताओं और स्टूडियो प्रमुखों के साथ-साथ दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं ने भारी संख्या में भाग लिया है. यह दुनिया भर में अलग अलग भाषाओं और संस्कृतियों का एक मंच है.
पिछले एक दशक में चीन के बॉक्स ऑफिस का तेजी से विस्तार हुआ है. इस फिल्म फेस्टिवल का लक्ष्य चीनी और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उद्योगों के बीच एक हाई-प्रोफाइल फोरम प्रदान करना है.
चीनी सरकार के सेंसर ने 2018 के फिल्म फेस्टिवल में ऑस्कर विजेता फिल्म 'कॉल मी बाय योर नेम' की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंधित कर दिया था (China Film Festival Banned Oscar winning Film) , जिसके बाद चीन की सेंसरशिप के निर्णय की आलोचना बढ़ती गई. यह फिल्म एलजीबीटी अधिकारों पर आधारित है. इस विवाद के बाद 2014 में, चीन ने बीजिंग इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल को बंद कर दिया था और जनवरी 2020 में, द चाइना इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल (CIFF) ने सेंसरशिप विवाद का हवाला देते हुए संचालन बंद कर दिया था (China Film Festival Controversy).
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री डार चीन के विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर चीन पहुंच रहे हैं. डार का यह दौरा दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा का अवसर मुहैया कराएगा. क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ वैश्विक और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.