बरुईपुर (Baruipur) पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित एक प्रमुख नगर है. यह कोलकाता महानगर क्षेत्र का हिस्सा है और कोलकाता से लगभग 25 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. बरुईपुर की पहचान अपने समृद्ध इतिहास, शिक्षा, संस्कृति और शांत वातावरण के लिए की जाती है. ऐतिहासिक दृष्टि से बरुईपुर का उल्लेख कई प्राचीन ग्रंथों में मिलता है. यह स्थान कभी व्यापार और जलमार्ग परिवहन का प्रमुख केंद्र था, क्योंकि इसके आसपास अदिगंगा नदी बहती है. नगर में पुराने मंदिरों और औपनिवेशिक काल की कई इमारतों के अवशेष आज भी देखे जा सकते हैं.
आधुनिक बरुईपुर अब तेजी से विकसित हो रहा है. यहां सड़कों, स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों का अच्छा नेटवर्क मौजूद है. बरुईपुर नगरपालिका क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ छोटे उद्योगों और व्यापारों का भी विकास हुआ है. यहां के लोग मुख्य रूप से बंगाली भाषा बोलते हैं और दुर्गा पूजा, काली पूजा, सरस्वती पूजा जैसे त्यौहार बड़े उत्साह से मनाते हैं. हरियाली से भरा शांत वातावरण और लोकसंस्कृति की झलक बरुईपुर को पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण नगरों में एक खास पहचान दिलाती है.
सयानी घोष अपने संसदीय क्षेत्र जादवपुर के बरुईपुर गई थीं, जहां हाल ही में 12 साल की एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी. NCPI सांसद सयानी घोष को भी लोगों के विरोध और गुस्से का करीब करीब वैसे ही शिकार होना पड़ा, जैसे पहले तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा और अभिषेक बनर्जी हो चुके हैं.
बंगाल के बरुईपुर रेप मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को बुधवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया. पुलिस के अनुसार, रात करीब 12:45 बजे बरुईपुर थाना प्रकरण संख्या 1350/26 के जांच अधिकारी ने अपनी टीम के साथ आरोपी प्रबाश मंडल को घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशनके लिए सुरज्यापुर हाट ले जा रहे थे.
पश्चिम बंगाल में यूपी स्टाइल में अपराधी का एनकाउंटर हुआ है. बारुईपुर में नाबालिग के रेप और मर्डर केस के आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है. आरोपी क्राइम रीक्रिएशन के दौरान हथियार छीन कर भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे जवाबी कार्रवाई में उसे एनकाउंटर में डेर कर दिया गया.
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 वर्षीय लड़की का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है, जबकि गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की. घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं.
बरुईपुर की घटना से पश्चिम बंगाल में सियासी पारा हाई है. ममता बनर्जी ने बरुईपुर जाने का ऐलान किया था, जिसके बाद उनके घर के बाहर केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई है. टीएमसी ने इसे लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.