अशोक कीर्तनिया (Ashok Kirtania) भारतीय जनता पार्टी के एक भारतीय राजनेता हैं. 9 मई 2026 को शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, इस तरह वो राज्य के बीजेपी के पहले सीएम बने. अशोक कीर्तनिया शुभेंदु अधिकारी सरकार के कैबिनेट में मंत्री बने. मई 2021 में, वे बनगांव उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गए. 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के श्यामल रॉय को 10,488 वोटों से हराया.
शुभेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रामाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू ने मंत्री पद की शपथ ली. बीजेपी ने शुभेंदु टीम के जरिए 'सोशल इंजीनियरिंग' और 'क्षेत्रीय संतुलन' का एक बेहतरीन संतुलन बनाने की कोशिश की है.