अर्शिफा खान ने मनोरंजन जगत में बाल कलाकार के तौर पर करियर की शुरुआत की. वर्ष 2012 में उन्हें टीवी शो ‘छल-शेह और मात’ में काम करने का मौका मिला. इसके बाद वह ‘एक वीर की अरदास...वीरा’, ‘जीनी और जूजू’, ‘उतरन’, ‘मेरी दुर्गा’ और ‘पापा बाय चांस’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में दिखाई दीं.
वर्ष 2018 में अर्शिफा खान ने टीवी शो ‘पापा बाय चांस’ में मुख्य भूमिका निभाई. टेलीविजन के साथ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम किया. वह टिकटॉक पर वीडियो बनाती थीं. भारत में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी गतिविधियां जारी रखीं.
अर्शिफा खान कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. इनमें ‘यारा’ और ‘डायमंड रिंग’ जैसे गाने शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने मॉडलिंग और डिजिटल कंटेंट से जुड़े काम भी किए हैं.
जून 2025 में अर्शिफा खान का नाम सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के लिए संभावित प्रतिभागियों की सूची में सामने आया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के निर्माताओं ने उन्हें संपर्क किया था. हालांकि उस समय यह भी स्पष्ट किया गया था कि संभावित नामों की सूची अंतिम नहीं थी.
अर्शिफा खान का नाम मुख्य रूप से टेलीविजन, म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया से जुड़ा रहा है. उनका जन्म 3 अप्रैल 2003 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था.
बिग बॉस 20 का पहला और दूसरा एपिसोड उतना खास असर ऑडियंस पर नहीं डाल पाया था. लेकिन अब तीसरे एपिसोड को देखने के बाद पता चलता है कि शो ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है.