अंजना सिंह (Anjana Singh) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री हैं. उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन में भी काम किया है. उनका जन्म 7 अगस्त 1990 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था. अभिनय के क्षेत्र में उन्होंने साल 2012 में फिल्म एक और फौलाद से अपने करियर की शुरुआत की. इसी वर्ष उन्होंने भोजपुरी टेलीविजन धारावाहिक भाग ना बाचे कोई से छोटे पर्दे पर भी कदम रखा.
फिल्मों में आने के बाद अंजना सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया. उनकी प्रमुख फिल्मों में लव और राजनीति, नागराज और सनकी दरोगा शामिल हैं. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के कई लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया और अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाईं. समय के साथ उन्होंने फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी काम किया.
हाल ही में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उनका नया भक्ति गीत राधे राधे रिलीज हुआ. यह गीत सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म पर चर्चा में रहा.
अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो अंजना सिंह ने भोजपुरी अभिनेता यश कुमार से वर्ष 2013 में शादी की थी. हालांकि, दोनों का वैवाहिक संबंध लंबे समय तक नहीं चल पाया और वर्ष 2018 में उनका तलाक हो गया.
अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव और उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ लखनऊ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की एआई से बनाई गई अश्लील तस्वीरें वायरल की गईं हैं.
खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह के विवाद ने नया मोड़ लिया है. अंजना के एक्स हसबैंड यश कुमार ने विवाद में एंट्री की. यश ने अंजना का समर्थन करते हुए खेसारी और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने बेटी पर हुई ट्रोलिंग के बाद इंस्टाग्राम लाइव में खेसारी लाल यादव की निजी जिंदगी को लेकर कई दावे किए और चप्पल दिखाकर चेतावनी दी. अब खेसारी की टीम ने वीडियो डिलीट कर दिए हैं, लेकिन अंजना का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है.
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच शुरू हुआ विवाद अब बड़ा बवाल बन गया है. पूरी इंडस्ट्री सवालों के घेरे में आ गई है. गाली-गलौज, ट्रोलिंग, निजी आरोप, इंस्टाग्राम लाइव और इंडस्ट्री के रिएक्शन तक, जानिए इस पूरे विवाद की सिलसिलेवार कहानी.