scorecardresearch
 
Advertisement
  • Hindi News
  • Topic
  • अनंतजीत स‍िंह नारुका

अनंतजीत स‍िंह नारुका

अनंतजीत स‍िंह नारुका

अनंतजीत स‍िंह नारुका

अनंतजीत सिंह नारूका (Anantjeet Singh Naruka) भारतीय निशानेबाज हैं, जो स्कीट शूटिंग में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं. एशियन गेम्‍स 2026 में अनंतजीत स‍िंह नारुका ने पुरुष स्कीट इंवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता.

उनका जन्म 1 जुलाई 1998 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था. शूटिंग से उनका जुड़ाव परिवार के माध्यम से हुआ. उनके पिता भी स्कीट शूटिंग से जुड़े रहे हैं और उन्होंने ही अनंतजीत को शुरुआती प्रशिक्षण दिया.

अनंतजीत ने सीनियर स्तर पर अपनी पहली उपलब्धि साल 2015 में हासिल की. उन्होंने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय शॉटगन चैंपियनशिप में पुरुष स्कीट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया.

साल 2023 में अनंतजीत ने अल्माटी में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में मिश्रित स्कीट स्पर्धा में हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में उनकी जोड़ी गणेमत सेखों के साथ थी. दोनों ने फाइनल तालिका में छठा स्थान हासिल किया.

अनंतजीत ने 2023 एशियाई खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने पुरुष व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा में रजत पदक जीता. इस प्रतियोगिता में उनका स्कोर 60 में से 58 रहा. इसके अलावा उन्होंने पुरुष टीम स्कीट स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया. इस टीम में उनके साथ गुरजोत सिंह खंगुरा और अंगद वीर सिंह बाजवा शामिल थे.

अनंतजीत सिंह नारूका ने एशियाई चैंपियनशिप में भी पदक हासिल किए हैं. वह इस प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक के साथ रजत और कांस्य पदक भी जीत चुके हैं. विश्व कप फाइनल में भी उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया है.

पेरिस ओलंपिक 2024 में अनंतजीत ने मिश्रित स्कीट स्पर्धा में हिस्सा लिया. वह पदक के मुकाबले में चौथे स्थान पर रहे. कांस्य पदक के मुकाबले में उन्हें एक अंक के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले का स्कोर 43-44 रहा.

अनंतजीत के करियर में कई विदेशी प्रशिक्षकों की भी भूमिका रही है. उन्होंने पिएत्रो गेंगा, एन्नियो फाल्को और रिकार्डो फिलिपेली जैसे प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण लिया है. स्कीट शूटिंग में उनका अंतरराष्ट्रीय सफर लगातार प्रतियोगिताओं और विभिन्न स्तर की चैंपियनशिप में भागीदारी के साथ आगे बढ़ा है.
 

और पढ़ें
Follow अनंतजीत स‍िंह नारुका on:

अनंतजीत स‍िंह नारुका न्यूज़

Advertisement
Advertisement