अमित मालवीय (Amit Malviya) भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं. 17 अगस्त 2026 को उन्हें सोशल मीडिया इंचार्ज के पद से क्यों हटा दिया गया.
वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की डिजिटल और सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े रहे थे.
अमित मालवीय का संबंध उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आते हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा के बाद प्रबंधन और वित्त से जुड़े विषयों में पढ़ाई की. उन्होंने दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट यानी बीबीएम की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से फाइनेंस मैनेजमेंट में पीजीडीएम किया.
राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने से पहले अमित मालवीय ने बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में काम किया. वह कई वर्षों तक निजी क्षेत्र से जुड़े रहे. इसके बाद उनकी सक्रियता भारतीय जनता पार्टी और पार्टी के समर्थक समूहों के साथ बढ़ी.
साल 2009 के आसपास अमित मालवीय भाजपा समर्थक मंच फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी के माध्यम से चर्चा में आए. साल 2015 में अमित मालवीय को भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल का प्रमुख बनाया गया.
अमित मालवीय कई बार राजनीतिक विवादों और मीडिया रिपोर्टों का भी हिस्सा रहे हैं.
राष्ट्रगान विवाद को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने BJP IT सेल प्रमुख अमित मालवीय को कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में BJP की पोस्ट हटाने, बिना शर्त माफी मांगने और 48 घंटे में जवाब देने की मांग की गई है.
बीजेपी की नई टीम में बड़ा बदलाव करते हुए अमित मालवीय को आईटी सेल से हटा दिया गया. वहीं, दीपक महस्के को सोशल मीडिया संयोजक की नई जिम्मेदारी मिली है.