scorecardresearch
 
Advertisement

अलेक्जेंडर वांग

अलेक्जेंडर वांग

अलेक्जेंडर वांग

एलेक्जेडर वांग (Alexandr Wang) एक अमेरिकी उद्यमी हैं, जो 2025 से मेटा के मुख्य एआई अधिकारी रहे हैं. वे मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स का नेतृत्व कर रहे हैं. वे स्केल एआई के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ हैं, जो एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनी है जो एआई अनुप्रयोगों को विकसित करने के लिए डेटा लेबलिंग और बड़े भाषा मॉडल मूल्यांकन सेवाएं प्रदान करती है. 2021 में, वे 24 साल की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के स्व-निर्मित अरबपति बन गए. फोर्ब्स ने अप्रैल 2025 तक उनकी कुल संपत्ति $3.6 बिलियन होने का अनुमान लगाया है.

वांग का जन्म जनवरी 1997 में लॉस एलामोस, न्यू मैक्सिको में हुआ था. वे चीनी प्रवासियों के पुत्र हैं उन्होंने 2013 में मैथ ओलंपियाड प्रोग्राम, 2014 में यूएस फिजिक्स टीम के लिए क्वालीफाई किया और 2012 और 2013 में यूएसएसीओ फाइनलिस्ट थे. उन्होंने लॉस अलामोस हाई स्कूल में शिक्षा प्राप्त की जिसके बाद वे वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी अडेपार में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए सिलिकॉन वैली चले गए.

2016 में अलेक्जेंडर वांग ने लूसी गुओ के साथ मिलकर Scale AI की स्थापना की. यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी है, जो एआई एप्लिकेशन विकसित करने के लिए डेटा लेबलिंग और मॉडल मूल्यांकन सेवाएं देती है. अमेजन के पूर्व अधिकारी जेफ विल्के वांग के सलाहकार रहे. 2021 में कंपनी का मूल्यांकन 7.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जिससे वांग की अनुमानित संपत्ति 1 अरब डॉलर के करीब हो गई, क्योंकि उनके पास कंपनी की लगभग 15% हिस्सेदारी थी.

Scale AI को अमेरिकी सशस्त्र बलों से रक्षा अनुबंध भी मिले हैं. पेंटागन के चीफ डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफिस ने कंपनी को बड़े भाषा मॉडल की सुरक्षा और विश्वसनीयता जांचने का काम सौंपा.

2023 में वांग Expedia Group के बोर्ड में शामिल हुए. उसी साल उन्होंने अमेरिकी संसद की एक समिति के सामने सरकार में एआई अपनाने की चुनौतियों पर बयान दिया. 2024 में उन्होंने कंपनी में मेरिट, एक्सीलेंस और इंटेलिजेंस (MEI) आधारित भर्ती नीति लागू करने की घोषणा की. 2025 में वे डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और एआई में अमेरिका की बढ़त पर जोर दिया. जून 2025 में Meta ने Scale AI में 49% हिस्सेदारी खरीदी, जिसके बाद वांग ने सीईओ पद छोड़ा, लेकिन बोर्ड में बने रहे.

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement