अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) सैद्धांतिक भौतिक (Theoretical Physicist) विज्ञानी थे, जो सापेक्षता के सिद्धांत (Theory of Relativity. ) को विकसित करने के लिए फेमस हैं. अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 को जर्मनी के उल्म (Ulm) शहर में हुआ था. उस समय यह क्षेत्र जर्मन साम्राज्य के अंतर्गत आने वाले वुर्टेमबर्ग राज्य का हिस्सा था. उनके पिता का नाम हरमन आइंस्टीन था, जो एक इंजीनियर और व्यवसायी थे, जबकि उनकी माता का नाम पॉलीन कोख था. उनका परिवार यहूदी समुदाय से संबंध रखता था. जन्म के लगभग एक वर्ष बाद उनका परिवार म्यूनिख शहर में जाकर बस गया, जहां उनके पिता और चाचा ने बिजली के उपकरण बनाने का व्यवसाय शुरू किया.
आइंस्टीन ने अपनी शुरुआती शिक्षा जर्मनी में प्राप्त की. वर्ष 1895 में वे स्विट्जरलैंड चले गए और अगले वर्ष जर्मनी की नागरिकता छोड़ दी. 1896 में, 17 वर्ष की आयु में उन्होंने ज्यूरिख स्थित स्विस फेडरल पॉलिटेक्निक संस्थान में गणित और भौतिकी के शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया. वर्ष 1900 में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और 1901 में स्विटज़रलैंड की नागरिकता प्राप्त कर ली.
पढ़ाई पूरी करने के बाद आइंस्टीन ने बर्न स्थित स्विस पेटेंट कार्यालय में स्थायी नौकरी की. इसी दौरान उन्होंने अपने शोध कार्य को आगे बढ़ाया. वर्ष 1905 में उन्होंने ज्यूरिख विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की. यही वर्ष उनके जीवन का महत्वपूर्ण वर्ष माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण शोध-पत्र प्रकाशित किए.
वर्ष 1914 में आइंस्टीन जर्मनी के बर्लिन चले गए. वहां उन्होंने प्रुशियन एकेडमी ऑफ साइंसेज, हम्बोल्ट विश्वविद्यालय और बाद में कैसर विल्हेम इंस्टीट्यूट फॉर फिजिक्स में कार्य किया. इसी दौरान उन्होंने फिर से जर्मन नागरिकता प्राप्त कर ली.
सन् 1933 में जर्मनी में एडोल्फ हिटलर के सत्ता में आने और यहूदियों पर बढ़ते अत्याचार के कारण आइंस्टीन ने अमेरिका में ही रहने का निर्णय लिया. बाद में वर्ष 1940 में उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता मिल गई. द्वितीय विश्व युद्ध से पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट को एक पत्र का समर्थन किया, जिसमें जर्मनी के संभावित परमाणु हथियार कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी. इसके बाद अमेरिका ने इसी दिशा में शोध शुरू किया, जिसे बाद में मैनहट्टन प्रोजेक्ट के नाम से जाना गया.
अपने वैज्ञानिक जीवन के दौरान आइंस्टीन ने सापेक्षता सिद्धांत, क्वांटम सिद्धांत, फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव, ब्राउनियन गति और ब्रह्मांड की संरचना से जुड़े कई विषयों पर शोध किया. उन्होंने 1917 में एक ऐसा शोध-पत्र भी प्रकाशित किया, जिसमें स्टिम्युलेटेड एमिशन की अवधारणा का उल्लेख था, जो आगे चलकर लेजर तकनीक का आधार बनी.
अपने जीवन के अंतिम वर्षों में उन्होंने एकीकृत क्षेत्र सिद्धांत (Unified Field Theory) पर काम किया, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो सका. 18 अप्रैल 1955 को अमेरिका के प्रिंसटन, न्यू जर्सी में उनका निधन हो गया. वर्ष 1999 में टाइम पत्रिका ने उन्हें "पर्सन ऑफ द सेंचुरी" (सदी का व्यक्तित्व) चुना.
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा मैथ्स चैलेंज, जो बताएगा कि आपका IQ अल्बर्ट आइंस्टीन जैसा है या नहीं. इस क्विज को सॉल्व करने के लिए आपको मिलेंगे सिर्फ 15 सेकंड. आइए देखते हैं कितना तेज है आपका दिमाग.
मृत्यु के बाद क्या होता है? 'दुनिया का सबसे बड़ा सवाल' है. इस पर इतिहास के सबसे उच्च IQ वाले व्यक्तियों में से एक, क्रिस लैंगन का दावा है कि उन्होंने इसका उत्तर खोज लिया है.
बच्चा घंटों तक किताबों में खोया रहता है लेकिन बहुत कम बोलता है. मां को फिक्र होती है कि मेरा बच्चा 'नॉर्मल' तो है ना? पर क्या हर देर से बोलने वाला बच्चा पीछे रह जाता है? इतिहास और साइंस दोनों कहते हैं 'नहीं'. आइंस्टीन, न्यूटन और टैगोर जैसे कई जीनियस भी बचपन में ‘लेट टॉकर’ थे. चुप बच्चे अकसर सबसे गहराई से सोचते हैं.