FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) एक ऐसा निवेश है, जिसमें आप बैंक या वित्तीय संस्था में एक तय रकम को निश्चित अवधि के लिए जमा करते हैं. इसके बदले आपको तय दर के अनुसार ब्याज मिलता है. अवधि पूरी होने पर आपको जमा रकम और उस पर मिलने वाला ब्याज वापस मिलता है. FD Calculator की मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि किसी तय रकम, ब्याज दर और अवधि पर आपको कितना ब्याज मिल सकता है और अवधि पूरी होने पर कुल कितनी रकम मिलेगी.
FD Calculator एक ऑनलाइन टूल है, जिससे आप अपनी Fixed Deposit पर मिलने वाले अनुमानित ब्याज और अवधि पूरी होने पर मिलने वाली रकम का पता लगा सकते हैं. इसके लिए आमतौर पर आपको जमा रकम, ब्याज दर और FD की अवधि डालनी होती है. कुछ Calculators में ब्याज मिलने या जुड़ने का तरीका भी चुनना पड़ता है.
FD Calculator जमा रकम, ब्याज दर, अवधि और ब्याज जुड़ने के तरीके के आधार पर Calculation करता है. अगर आप ज्यादा रकम जमा करते हैं, तो आमतौर पर मिलने वाला ब्याज भी ज्यादा होगा. इसी तरह ब्याज दर और जमा की अवधि बढ़ने पर कुल ब्याज बढ़ सकता है. अलग-अलग बैंकों में ब्याज जुड़ने का तरीका अलग हो सकता है. इसलिए Calculator में वही जानकारी डालनी चाहिए जो आपकी FD पर लागू होती है.
अगर FD में साधारण ब्याज का इस्तेमाल किया जाए, तो ब्याज निकालने का सामान्य formula है.
Interest = Principal × Rate × Time ÷ 100
लेकिन कई FD में ब्याज को तय अंतराल पर मूल रकम में जोड़ा जाता है. ऐसे मामलों में चक्रवृद्धि ब्याज के आधार पर Maturity Amount निकाली जाती है. इसलिए FD Calculator में सही ब्याज दर, अवधि और Compounding Frequency डालना जरूरी है.
मान लीजिए आपने ₹1 लाख की FD कराई है. ब्याज दर 7% सालाना है और अवधि 5 साल है.
अगर उदाहरण के लिए ब्याज सालाना चक्रवृद्धि आधार पर जुड़ता है, तो.
यह केवल उदाहरण है. वास्तविक maturity amount बैंक की ब्याज दर, compounding के तरीके और FD की शर्तों के अनुसार अलग हो सकती है.
₹1 लाख की FD पर मिलने वाला ब्याज ब्याज दर और अवधि पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए, 7% सालाना ब्याज और 5 साल की अवधि पर सालाना Compounding मानने पर करीब ₹40,255 का ब्याज मिल सकता है. यानी Maturity पर करीब ₹1,40,255 मिल सकते हैं. अगर ब्याज दर, अवधि या Compounding का तरीका बदलता है, तो Maturity Amount भी बदल जाएगी.
FD पर ब्याज की Calculation जमा रकम, ब्याज दर, अवधि और ब्याज जुड़ने के तरीके के आधार पर होती है. कुछ FD में ब्याज समय-समय पर मूल रकम में जुड़ता रहता है. इसे Compounding कहा जाता है. ऐसी FD में आगे मिलने वाला ब्याज बढ़ी हुई रकम पर भी मिल सकता है. वहीं, कुछ FD में ब्याज का भुगतान नियमित अंतराल पर किया जाता है. इसलिए FD कराने से पहले यह देखना जरूरी है कि ब्याज कब और किस तरीके से दिया जाएगा.
Cumulative FD में ब्याज आमतौर पर FD की अवधि के दौरान जमा होता रहता है और Maturity पर मूल रकम के साथ ब्याज मिलता है. Non-Cumulative FD में ब्याज का भुगतान नियमित अंतराल पर किया जा सकता है. यह भुगतान बैंक की योजना के अनुसार मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना हो सकता है. अगर आपका लक्ष्य अवधि पूरी होने पर एक बड़ी रकम पाना है, तो Cumulative FD उपयोगी हो सकती है. अगर आपको नियमित आय चाहिए, तो Non-Cumulative FD पर विचार किया जा सकता है.
FD Interest Rate वह दर है जिस पर बैंक आपकी जमा रकम पर ब्याज देता है. ब्याज दर बैंक, जमा की अवधि, जमा रकम और ग्राहक की श्रेणी जैसी बातों के आधार पर अलग हो सकती है. Senior Citizens को कई बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा ब्याज देते हैं. RBI बैंकों को Resident Senior Citizens के लिए अतिरिक्त ब्याज वाली FD Schemes देने की अनुमति देता है.
FD की Maturity Amount वह कुल रकम है जो FD की अवधि पूरी होने पर आपको मिलती है. इसमें आपकी जमा रकम और उस पर मिला ब्याज शामिल होता है. अगर ब्याज पहले ही नियमित रूप से आपको दिया जा रहा है, तो Maturity पर मिलने वाली रकम अलग हो सकती है.
Compounding में जमा रकम पर मिलने वाला ब्याज तय अंतराल पर मूल रकम में जुड़ जाता है. इसके बाद आगे का ब्याज बढ़ी हुई रकम पर मिलता है. उदाहरण के लिए, अगर ₹1 लाख की FD पर ब्याज मूल रकम में जुड़ता रहता है, तो अगले चरण में ब्याज सिर्फ शुरुआती ₹1 लाख पर नहीं, बल्कि पहले से जुड़ी ब्याज रकम समेत नई रकम पर मिल सकता है. Compounding कितनी बार होगी, यह FD की शर्तों पर निर्भर करता है.
Senior Citizen FD ऐसी FD है जो आमतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई जाती है. कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य FD की तुलना में अतिरिक्त ब्याज देते हैं. हालांकि, अतिरिक्त ब्याज की दर और शर्तें बैंक के अनुसार अलग हो सकती हैं. आयकर विभाग के अनुसार, निवासी वरिष्ठ नागरिकों को बैंक, डाकघर या सहकारी बैंक की जमा पर मिले ब्याज के लिए धारा 80TTB के तहत एक तय सीमा तक Tax Deduction का लाभ मिल सकता है.
FD को समझना आसान है और इसमें निवेश की अवधि और ब्याज दर पहले से पता होती है. इससे आपको Maturity पर मिलने वाली रकम का अनुमान लगाने में मदद मिलती है. FD उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकती है जो बाजार से जुड़े निवेश की तुलना में तय ब्याज वाली जमा को प्राथमिकता देते हैं. हालांकि, FD पर मिलने वाले ब्याज पर लागू टैक्स और समय से पहले FD तोड़ने के नियमों को भी समझना जरूरी है.
FD Calculator से मिलने वाली रकम एक अनुमान हो सकती है. सही कैलकुलेशन के लिए जमा रकम, ब्याज दर, अवधि और ब्याज जुड़ने के तरीके की सही जानकारी डालना जरूरी है. अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरें और FD की शर्तें अलग हो सकती हैं. इसलिए कैलकुलेटर में दिखाई गई रकम को बैंक की Final Maturity Amount मानने से पहले बैंक की ओर से तय नियम और शर्त (FD terms) जरूर चेक कर लें. समय से पहले FD तोड़ने पर मिलने वाला ब्याज और पेनल्टी भी बैंक पॉलिसी के अनुसार अलग हो सकती है. RBI के नियमों के अनुसार बैंकों को Premature Withdrawal की लागू पेनल्टी और शर्तों की जानकारी जमाकर्ता को देनी होती है.
अगर आप FD की तय अवधि पूरी होने से पहले उसे बंद करते हैं, तो बैंक की पॉलिसी के अनुसार Penalty लग सकती है. ऐसी स्थिति में आपको मूल रूप से तय FD Rate के बजाय उस अवधि के लिए लागू ब्याज दर मिल सकती है, जितने समय तक पैसा FD में रहा. कुछ मामलों में न्यूनतम अवधि पूरी होने से पहले FD तोड़ने पर ब्याज भी नहीं मिल सकता. इसलिए FD खोलने से पहले Premature Withdrawal के नियम जरूर देखें.
FD Calculator आपको अनुमानित ब्याज और Maturity Amount बताता है. यह बैंक की ओर से मिलने वाली रकम की गारंटी नहीं है. अगर ब्याज दर, Compounding का तरीका या FD की दूसरी शर्तें कैलकुलेटर में डाली गई जानकारी से अलग हैं, तो वास्तविक Maturity Amount भी अलग हो सकती है. इसके अलावा कैलकुलेटर में टैक्स, पेनल्टी और दूसरे चार्ज हमेशा शामिल नहीं होते.
FD और Savings Account दोनों में पैसा बैंक में जमा किया जाता है, लेकिन दोनों का उद्देश्य अलग हो सकता है. किस विकल्प में कितना ब्याज मिलेगा, यह बैंक और उस समय लागू दर पर निर्भर करता है.
| खासियत | FD | Savings Account |
|---|---|---|
| ब्याज | आमतौर पर बचत खाते से ज्यादा हो सकता है | आमतौर पर कम हो सकता है |
| अवधि | तय अवधि के लिए जमा | पैसे कभी भी निकाले जा सकते हैं, बैंक के नियमों के अनुसार |
| ब्याज दर | FD खोलते समय तय हो सकती है | बैंक की लागू दर के अनुसार |
| इस्तेमाल | बचत को तय अवधि के लिए रखने के लिए | रोजमर्रा की जरूरत और लेनदेन के लिए |