scorecardresearch
 
Advertisement

Viral News: इंजेक्शन से बचने के लिए कर दी ऐसी हरकतें, देखने वाले नहीं रोक सके हंसी

Viral News: इंजेक्शन से बचने के लिए कर दी ऐसी हरकतें, देखने वाले नहीं रोक सके हंसी

इंजेक्शन लगवाने से बचने के लिए छोटे बच्चे तरह-तरह ड्रामे करते हैं, लेकिन एक शख्स ने इंजेक्शन लगवाने से बचने के लिए ऐसी हरकत कर दी जो काफी वायरल हो चुका है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स को मेडिकल वर्कर इंजेक्शन लगाने लगा तो वो इतना डर गया कि कुर्सी से ही गिर गया. इतना ही नहीं ये शख्स इंजेक्शन के डर से चीखने और चिल्लाने भी लगा. मेडिकल स्टाफ इस शख्स को समझाते रहे लेकिन उसका डर कम ही नहीं हुआ. इस शख्स की हरकत देखकर मेडिकल स्टाफ को भी हंसी आ गई. ये वीडियो कहां का है और कब का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं.

Advertisement
Advertisement