पत्नियों पर की गई टिप्पणी से परेशान कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल बैकफुट पर आ गए हैं. जायसवाल का कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था लेकिन अगर से किसी की भावना आहत होती है तो वो माफी मांगते हैं. कोयला मंत्री के बयान पर नाराजगी जताते हुए बीजेपी प्रवक्ता निर्मला सीतारमऩ ने उन्हे मंत्री पद से हटाने की मांग की थी.