scorecardresearch
 

क्या आपके AC से नहीं निकल रहा पानी? तुरंत करें ये काम वरना हो जाएगा खराब

एयर कंडीशनर से पानी निकलना आम बात है और ये नॉर्मल है. लेकिन दिक्कत तब होती है जब एसी से पानी आना बंद हो जाता है. कम मॉयस्चर की वजह से भी कम वॉटर ड्रिपिंग होती है, लेकिन अगर बिल्कुल ही पानी नहीं आ रहा है तो आपके एसी में कोई दिक्कत हो सकती है.

Advertisement
X
क्यों जरूरी है एसी से पानी आना!
क्यों जरूरी है एसी से पानी आना!

गर्मी में आपने अक्सर देखा होगा कि AC के बाहर से पानी टपकता रहता है. कई लोग सोचते हैं कि यह लीकेज है, लेकिन सच यह है कि यह पूरी तरह नॉर्मल प्रोसेस है.

असल में AC पानी बनाता नहीं है, बल्कि हवा में मौजूद नमी यानी मॉयस्चर को निकालता है. जब कमरे की गर्म और नमी वाली हवा AC के अंदर जाती है, तो वह ठंडी कॉइल्स से टकराती है और नमी पानी में बदल जाती है. इस प्रोसेस को कंडेनसेशन कहते हैं.

यह भी पढ़ें: कूलर बना जानलेवा, शख्स की मौत! घर पर कूलर चलाते समय भूल कर भी ना करें ये गलती

यह पानी फिर AC के अंदर एक ट्रे यानी ड्रेन पैन में इकट्ठा होता है और पाइप के जरिए बाहर निकल जाता है. इसलिए अगर आपका AC पानी छोड़ रहा है, तो इसका मतलब है कि वह सही तरीके से काम कर रहा है.

AC पानी छोड़ना बंद कर दे तो मुश्किल

लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब AC पानी छोड़ना बंद कर देता है या फिर पानी बाहर की जगह अंदर टपकने लगता है. यह एक सिग्नल होता है कि मशीन के अंदर कुछ गड़बड़ है.

Advertisement

सबसे आम वजह होती है ड्रेन पाइप का जाम होना. AC के अंदर जो पाइप पानी बाहर निकालता है, उसमें समय के साथ धूल, काई या गंदगी जमा हो जाती है. जब यह पाइप ब्लॉक हो जाता है, तो पानी बाहर जाने की बजाय अंदर ही जमा होने लगता है और फिर दीवार या AC से टपकने लगता है.

एसी के अंदर ही वॉटर ट्रैप

कई बार लोग शिकायत करते हैं कि पहले AC से पानी गिरता था लेकिन अब नहीं गिर रहा. इसका मतलब यह भी हो सकता है कि पानी अंदर ही फंस रहा है और सही तरीके से बाहर नहीं निकल पा रहा. ऐसे में थोड़ी देर बाद अचानक लीकेज दिखने लगता है.

दूसरी बड़ी वजह होती है गंदा फिल्टर. जब AC का फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा हो जाता है, तो हवा का फ्लो कम हो जाता है. इससे कॉइल बहुत ज्यादा ठंडी हो जाती है और उस पर बर्फ जमने लगती है. बाद में जब यह बर्फ पिघलती है, तो अचानक ज्यादा पानी बनता है और ड्रेन सिस्टम संभाल नहीं पाता.

गैस कम होने से भी होता है ऐसा

गैस कम होना भी एक कारण हो सकता है. जब रेफ्रिजरेंट गैस कम होती है, तो कूलिंग सही नहीं होती और कॉइल फ्रीज होने लगती है. फिर वही प्रोसेस होता है, बर्फ जमती है और पिघलने पर पानी लीकेज देता है.

Advertisement

कई बार इंस्टॉलेशन की गलती भी प्रॉब्लम बन जाती है. अगर AC सही एंगल पर नहीं लगा है, तो पानी सही डायरेक्शन में नहीं बहता और अंदर की तरफ आने लगता है. इसी तरह अगर ड्रेन पैन टूटा या जंग लगा है, तो उसमें जमा पानी सीधे बाहर निकलने की बजाय कमरे में गिर सकता है.

इंसुलेशन खराब

एक और छुपी हुई वजह होती है पाइप या कॉपर लाइन की इंसुलेशन खराब होना. जब इंसुलेशन खराब हो जाती है, तो पाइप पर बाहर ही पानी बनने लगता है और वह दीवार के अंदर रिस सकता है.

अब बात करते हैं कि आप खुद कैसे चेक कर सकते हैं. सबसे पहले देखें कि बाहर ड्रेन पाइप से पानी गिर रहा है या नहीं. अगर बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा, तो समझ जाइए कहीं ब्लॉकेज है. पाइप को हल्का सा साफ करने की कोशिश कर सकते हैं या उसमें हवा फूंक सकते हैं.

फिल्टर निकालकर देखें, अगर उस पर धूल जमी है तो तुरंत साफ करें. यह सबसे आसान और असरदार तरीका है. अगर AC के अंदर बर्फ दिखे या ठंडक कम लगे, तो गैस या एयरफ्लो की समस्या हो सकती है और यहां एक्सपर्ट की जरूरत पड़ेगी.

अगर दीवार गीली हो रही है या AC से पानी अंदर गिर रहा है, तो तुरंत AC बंद कर देना चाहिए. क्योंकि यह सिर्फ मशीन की समस्या नहीं है, इससे दीवार खराब हो सकती है, सीलन और फंगस भी लग सकती है.

Advertisement

AC से पानी गिरना नॉर्मल है, लेकिन पानी का रास्ता सही होना जरूरी है. अगर पानी बाहर जा रहा है तो सब ठीक है, लेकिन अगर वह रुक जाए या अंदर आने लगे, तो यह चेतावनी है कि मेंटेनेंस की जरूरत है. सही समय पर सफाई, सर्विस और छोटी-छोटी जांच से आप इस समस्या को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं और बड़े नुकसान से बच सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement