scorecardresearch
 

कोर्ट की सख्ती के बाद आया शॉर्ट हटाने वाला बटन, YouTube में ऐसे करें बदलाव

YouTube पर छोटी वीडियो यानी शॉर्ट्स देखने की लत आपको लग चुकी है तो यूट्यूब इसको लेकर एक नया अपडेट लेकर आया है. अब कंपनी ने नया रोलआउट जारी किया है, जिसकी मदद से यूजर्स शॉर्ट्स की टाइम लिमिट को जीरो तक कर सकता है.

Advertisement
X
Youtube पर बंद कर सकेंगे शॉर्ट्स. (File Photo: Reuters)
Youtube पर बंद कर सकेंगे शॉर्ट्स. (File Photo: Reuters)

YouTube ने एक नया अपडेट जारी किया है, जिसकी मदद से यूजर्स को शॉर्ट्स को कम करने या बंद करने का ऑप्शन मिलेगा. यूट्यूब के शॉर्ट्स की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है, जिसपर लोग कई घंटे तक का समय बिताते हैं. 

यूट्यूब का नया अपडेट ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले अमेरिका की अदालत ने यूट्यूब पर जुर्माना लगाया था. साथ ही यूट्यूब पर आरोप लगाए गए थे कि इसकी वजह से कई बच्चों को लत लग रही है और नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट उनके सामने आ रहा है.

शॉर्ट्स पर टाइम लिमिट लगाने का ऑप्शन सबसे पहले बीते साल अक्तूबर में जारी किया किया था. इसकी मदद से यूजर्स कस्टमाइज डेली लिमिट सेट कर सकते हैं और लंबे समय तक शॉर्ट्स देखने को आदत को ठीक कर सकते हैं. 

अब बदल दी शॉर्ट्स टाइम लिमिट 

शॉर्ट्स टाइम लिमिट के तहत यूजर्स को सबसे कम समय 15 मिनट का मिलता था. अब टाइम लिमिट में बदलाव करते हुए नई लिमिट को जीरो कर दिया है.

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया का टॉप स्मार्टफोन ब्रांड, पहली बार ऐसा करके दिखाया

Advertisement

शॉर्ट्स टाइम लिमिट जीरो कर सकेंगे 

शॉर्ट्स टाइम लिमिट में जीरो का ऑप्शन चुनने के बाद यूजर्स को शॉर्ट्स टैब के अंदर एक भी वीडियो नजर नहीं आएगा.  ऐसे में यूजर्स आसानी से अपनी यूट्यूब फीड से शॉर्ट्स को रिमूव कर सकेगा. 

इंस्टाग्राम और टिकटॉक दोनों ही प्लेटफॉर्म भी टाइम लिमिट जैसा फीचर प्रोवाइड कराता है. टिकटॉक ही सिर्फ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसकी टाइम लिमिट को वेब वर्जन पर भी यूज किया जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें: आपके दिमाग में क्या चल रहा है? बता सकता है स्मार्टफोन!

यूट्यूब पर टाइम लिमिट को कैसे इनेबल करें

यूट्यूब फीड से शॉर्ट्स को रिमूव करना चाहते हैं तो यूजर्स को यूट्यूब की सेटिंग्स के अंदर जाना होगा. यूट्यूब ऐप पर टाइम मैनेजमेंट को सिलेक्ट करें. इसके बाद शॉर्ट्स टाइम लिमिट को कम कर दें, जिसके लिए कुछ ऑप्शन मिलेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement