scorecardresearch
 

Vivo ला रहा सबसे फास्ट फोन, कम होगी कीमत, भारत में इस दिन होगी लॉन्चिंग

Vivo T5x 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई जाएगी. साथ ही इस स्मार्टफोन को स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट का यूज किया गया है. इस प्रोसेसर की मदद से हैंडसेट को बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी.

Advertisement
X
Vivo T5x 5G  में होगा डुअल रियर कैमरा. (Photo: Flipkart)
Vivo T5x 5G में होगा डुअल रियर कैमरा. (Photo: Flipkart)

Vivo भारत में एक न्यू स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Vivo T5x 5G होगा. कंपनी ने बताया है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे फास्ट स्मार्टफोन होगा और इसकी लॉन्चिंग 17 मार्च को भारत में होगी. यह स्मार्टफोन बीते साल लॉन्च किए गए Vivo T4x 5G फोन है.

Vivo T5x 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई जाएगी. साथ ही इस स्मार्टफोन को स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए  MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट का यूज किया गया है. इस प्रोसेसर की मदद से हैंडसेट को बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी. 

23 हजार रुपये से कम कीमत और बेहतर परफॉर्मेंस 

कंपनी ने बताया है 23 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाला यह सबसे फास्ट स्मार्टफोन होगा. बेंचमार्क  AnTuTu पर इस हैंडसेट का स्टोर 10 लाख है. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन खरीदने वालों को बड़ा झटका, 16 मार्च से महंगे हो जाएंगे ये मोबाइल फोन्स

दो कलर और तीन मॉडल लॉन्च होंगे 

टीजर में रिवील हुआ है कि यह हैंडसेट दो कलर वेरिएंट में दस्तक देगा, जो ग्रीन और व्हाइट कलर हैं. इसको तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, जो 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल उपलब्ध होंगे. 

Advertisement

टीजर से पता चलता है कि इसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. साथ ही इसमें एक ऑरा लाइट भी होगा, जो रिंग के आकार की होती है. हालांकि अभी तक कंपनी ने कैमरा सेंसर की जानकारी शेयर नहीं की है. 

मिली हैं ये IP रेटिंग 

कंपनी ने इसको वॉटर रेसिस्टेंस और डस्ट रेसिस्टेंस बनाया है. इसके लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है. यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है. 

यह भी पढ़ें: 6 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च, स्वदेसी कंपनी AI+ का कमाल

Vivo इन स्टोर्स पर करेगा सेल 

Vivo का यह अपकमिंग स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और वीडियो इंडिया ऑनलाइन स्टोर से सेल होगा. साथ ही यह ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement