मेटा ने अब एक नई तैयारी शुरू कर दी है और वह आने वाले दिनों में एक AI पेडेंट तैयार करेगा, जिसको गले में पहनकर घूम सकेंगे. यह पेंडेंट आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) फीचर्स के साथ दस्तक देगा, जिसमें कई कमाल की खूबियां देखने को मिलेंगी. AI पेंडेंट आडियो कमांड पर काम करेगा.
मेटा ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब कंपनी के हार्डवेयर बिजनेस को लगातार घाटे का सामना करना पड़ रहा है. कंपनी ने इस AI टेक्नोलॉजी को लेकर भारी इनवेस्टमेंट की है और AI पेंडेंट की मदद से कंपनी अब उसके बदले में मोटा मुनाफा दिखाना चाहती है.
कंपनी की रियलिटी लैब्स नाम की यूनिट मौजूद है, जो स्मार्ट ग्लासेस और वर्चुअल रियलिटी हैंडसेट को तैयार करती है, इस यूनिट ने इस साल के पहले क्वार्टर में 4 अरब डॉलर से अधिक का घाटे का सामना किया है. इस दौरान उसकी आय सिर्फ 40.2 करोड़ डॉलर रही है.
AI पेंडेंट के लिए बीते साल स्टार्टअप एक्वायर किया
AI पेंडेंट तैयार करने के लिए कंपनी ने बीते साल AI वियरेबल स्टार्टअप लिमिटलेस को एक्वायर किया था, जो असल में एक स्टार्टअप था. ये स्टार्टअप ऐसे पेंडेंट स्टाइल के डिवाइस तैयार करता है, जो काफी पॉपुलर रहे हैं. .
यह भी पढ़ें: गूगल ला रहा कमाल का फीचर! अब नोटिफिकेशन आने पर पिक्सल स्मार्टफोन ऐसे देगा अलर्ट
AI पेंटेंड की मदद से यूजर्स को कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिसमें यूजर्स बातचीत को रिकॉर्ड, ट्रांस्क्राइब और आसानी से उसका अरेंजमेंट कर सकेगा.
कंपनी ने तय किया बड़ा टारगेट
रिपोर्ट के मुताबिक मेटा ने अपने वियरेबल बिजनेस के लिए एक टारगेट को तय किया हुआ है. कंपनी साल 2026 के दूसरे क्वार्टर में 1 करोड़ वियरेबल डिवाइस को सेल करने की योजना बना रही है. इसके लिए कंपनी न्यू प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी और दुनियाभर के मार्केट में उपलब्ध कराएगी.
मेटा ने पेश किए सब्सक्रिप्शन प्लान
मेटा ने कमाई के नई तरीके को खोजते हुए नए प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं, जो वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लस के लिए है. कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया है कि वह अपने Meta AI ऐप और वेबसाइट के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान ला रही है. कुछ मार्केट में इन प्लान्स की कीमत 7.99 डॉलर और 19.99 डॉलर मंथली तक हो सकते हैं.