फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक बड़ा ऐलान किया है. अब कंपनी बच्चों की सुरक्षा और माता पिता को सतर्क करने के लिए न्यू AI फीचर का ऐलान कर चुकी है. यह फीचर Meta AI के साथ काम करेगा. साथ ही बच्चों को सुसाइड और खुद को नुकसान पहुंचाने से बचाएगा.
टीनएजर्स जैसे खुद को नुकसान या सुसाइड के बारे में मेटा AI चैटबॉट से बातचीत करेंगे. इसके बाद मेटा AI का सेफ्टी फीचर्स एक्टिव हो जाएगा और उनके माता-पिता को इस संबंध में अलर्ट भेजेगा.
Meta ने अपने लेटेस्ट टूल को ऐसे डिजाइन किया है, जिससे वह मेटा AI चैटबॉट और टीनएजर्स के बीच होने वाली चैटिंग को स्कैन करता है. अगर सिस्टम डिटेक्ट करता है कि बच्चा खुद को नुकसान या फिर सुसाइड आदि कर सकते हैं. इसके बाद पेरेंट्स को मेटा अकाउंट के जरिए एक मैसेज रिसीव होता है.
बच्चों की प्राइवेसी का भी रखा है ध्यान
मेटा ने आगे बताया है कि उन्होंने इस फीचर को ऐसे डिजाइन किया गया है, जो माता-पिता को जानकारी देने के साथ-साथ जागरुक भी करते हैं. साथ ही इसमें प्राइवेसी का भी ध्यान रखा है.
अमेरिका समेत कई देशों लाइव
मेटा का यह फीचर लाइव हो चुका है और अमेरिका, ब्रिट्रेन ऑस्ट्रेलिया और कनाडा आदि के लोगों को अभी मिलेगा. इसके लिए इंस्टाग्राम पेरेंट्स सुपरविजन का इस्तेमाल करना होगा. अन्य देशों के लिए नया फीचर साल के अंत तक पहुंच जाएगा.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में क्यों होते हैं ये छोटे-छोटे छेद? जानकर होंगे हैरान
कई केस में देखा जा चुका है कि बहुत से टीनएजर्स ने AI को अपना दोस्त मान लिया है. कई केस में तो बच्चे AI के साथ खुद को चोट पहुंचाने और खुदकुशी संबंधित बातचीत कर रहे हैं. ऐसे में कंपनियों ने सावधानी के रूप में कुछ सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)