scorecardresearch
 

iPhone में आ रही दिक्कत, यूजर्स की शिकायत- तेजी से खत्म हो रही बैटरी

iOS 15.4 update के बाद कई यूजर्स के iPhone में दिक्कत आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone यूजर्स बैटरी को लेकर शिकायत कर रहे हैं. नए अपडेट के बाद उनके फोन्स की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Advertisement
X
iOS 15.4 Update
iOS 15.4 Update
स्टोरी हाइलाइट्स
  • Apple ने हाल में रोलआउट किया है iOS 15.4
  • अपडेट के बाद कई यूजर्स के फोन में आ रही दिक्कत
  • तेजी से खत्म हो रही है iPhone की बैटरी

Apple ने हाल में ही कई सारे नए फीचर्स वाला iOS 15.4 लॉन्च किया है. हालांकि, कई यूजर्स को नए अपडेट के बाद दिक्कत हो रही है. यूजर्स तेजी से बैटरी खत्म होने की शिकायत कर रहे हैं. यूजर्स ने ट्विटर पर बैटरी तेजी से खत्म होने की दिक्कत को उठाया है. ध्यान दें कि iOS 15 Update के बाद भी यूजर्स को इस तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा था. हाल में ही कंपनी ने iOS 15.4 Update को रोलआउट किया है. इस अपडेट में यूजर्स को मास्क के साथ फोन अनलॉक करने का भी फीचर मिलता है. 

iOS 15.4 Update के बाद लोग कर रहे शिकायत

ट्विटर पर Maxim Shishko नाम के एक यूजर ने लिखा कि iOS 15.4 अपडेट के बाद उसके आईफोन की बैटरी लाइफ बहुत कम हो गई है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि फोन का बैटरी परसेंट महज 10 मिनट में 5 परसेंट तक कम हो गया है. Oded Shopen नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'iOS 15.4 मेरे iPhone 13 Pro Max की बैटरी को खत्म कर रहा है. मैं बिना चार्जिंग के कई दिनों तक फोन यूज कर सकता था, लेकिन अब आधे दिन के बाद ही बैटरी आधी हो जा रही है.'

एक अन्य यूजर ने भी आईफोन की बैटरी को लेकर शिकायत की है. Joey Castillo ने लिखा, 'अपडेट के बाद बैटरी परसेंट अजीब हो गया है. मैं अपने फोन को 95 परसेंट या 97 परसेंट तक चार्ज करता हूं, लेकिन जैसे ही इसे अनप्लग करता हूं फोन 100 परसेंट चार्जिंग दिखाता है. लगभग 5 मिनट बाद या फिर इसे रिस्टार्ट करते ही बैटरी परसेंट तेजी से घटता है.यह बहुत अजीब है.'

Advertisement

कुछ यूजर्स की मानें तो उनके फोन का बैटरी परसेंट एक ही पॉइंट पर अटका हुआ है. ऐपल ने इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं शेयर की है. 

इन iPhone को मिलेगा अपडेट

ऐपल ने हाल में ही इस अपडेट को रिलीज किया है. नया अपडेट iPhone 13 सीरीज, iPhone 12 सीरीज, iPhone 11 सीरीज, iPhone X सीरीज, आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस, आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 6 एस, आईफोन 6 एस प्लस और iPhone SE दोनों जनरेशन को मिलेगा. iPad touch को भी नया अपडेट मिलेगा.

Advertisement
Advertisement