आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AI इंपैक्ट समिट एक्सपो का उद्घाटन करेंगे, जो ‘AI इन एक्शन’ का राष्ट्रीय प्रदर्शन बनेगा. ये एक ग्लोबल AI समिट है, जिसमें दुनियाभर से कई राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे, साथ ही यहां दिग्गज AI कंपनियों के सीईओ भी मौजूद रहेंगे.
AI इम्पैक्ट एक्स्पो 2026 के दौरान के दौरान करीब 300 एग्जीबिशन पवेलियन लगाए गए हैं. इसमें देश- विदेशों की ढेरों कंपनियां और स्टार्टअप मौजूद हैं.
इसमें करीब 600 हाई पावर वाले स्टार्टअप है और 13 देशों के पवेलियन मौजूद हैं. यहां पर AI की ताकत को दिखाने की कोशिश की जाएगी और भविष्य में AI का ईकोसिस्टम कैसा होगा उसको दिखाया जाएगा.
इस एक्सपो में 300 से अधिक चयनित प्रदर्शनी पवेलियन और लाइव डेमो होंगे, जिसकी एक थीम है. यह थीम पीपल (People), प्लेनेट (Planet) और प्रोग्रेस (Progress) है.
यह आयोजन ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों, स्टार्टअप्स, अकादमिक संस्थानों, रिसर्च इंस्टीट्यूट, केंद्र एवं राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय पार्टनर को एक मंच पर लाएगा.
आम शाम को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम (16 फरवरी 2026) को शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे.
यह भी पढ़ें: AI Impact Summit पर PM मोदी का मेगा प्लान, क्यों भारत में हो रहा है ये ग्लोबल समिट
5 दिनों तक चलने वाला इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम में चलेगा. यह एक्सपो AI के वास्तविक उपयोग का राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा. तकनीक और आम नागरिकों का बेजोड़ मेल देखने को मिलेगा.
70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरेनाज में यह ग्लोबल इवेंट हो रहा है. यह एक्सपो ग्लोबल टेक कंपनियों, स्टार्टअप्स, एकेडमिक एवं अनुसंधान संस्थानों, केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों को एक साथ लाएगा.
AI Impact Expo में 13 देशों के पवेलियन
एक्सपो में 13 देशों के पवेलियन भी होंगे, जो AI इकोसिस्टम को दिखाएंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्ज़रलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका के पवेलियन शामिल हैं.
2.5 लाख से अधिक विजिटर्स आने की उम्मीद
इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में 2.5 लाख से अधिक विजिटर्स आने की उम्मीद है. इनमें अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. यह AI ग्लोबल इवेंट आने वाले दिनों में AI ईकोसिस्टम में नए पार्टनरशिप के अवसर और संभावनाओं को पैदा कर सकता है.
यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026 LIVE: 300 एग्जीबिशन, 13 देशों के पवेलियन और 2.5 लाख विजिटर्स, मोदी करेंगे AI महाकुंभ का शुभारंभ
500 से अधिक सेशन होंगे
AI Impact Summit के दौरान 500 से अधिक सेशन होंगे. इनमें 3250 से अधिक स्पीकर्स और पैनल शामिल होंगे. इन सेशन में अलग-अलग सेक्टर में AI के परिवर्तनकारी प्रभाव को लेकर चर्चा होगी. साथ ही यह लाभ दुनिया के हर वर्ग तक कैसे पहुंचाया जाए.