scorecardresearch
 
Advertisement

Afghanistan vs UAE T20 WC Live Score: अफगानिस्तान-यूएई के बीच मुकाबला जारी, यहां देखें बॉल बाय बॉल अपडेट

aajtak.in | नई दिल्ली | 16 फरवरी 2026, 12:59 PM IST

Afghanistan vs UAE T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-28 में आज (16 फरवरी) अफगानिस्तान का सामना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से है. दोनो टीमों के बीच यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत के लिए 161 रनों का टारगेट मिला है. अफगानी टीम लगातार दो मैच हार चुकी है, ऐसे में उसके लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी है. वहीं यूएई ने दो में से एक मुकाबला जीता है और उसके लिए भी ये मैच काफी महत्वपूर्ण है.

वर्ल्ड कप में आज अफगानिस्तान-यूएई की टक्कर है. (Photo: AFP) वर्ल्ड कप में आज अफगानिस्तान-यूएई की टक्कर है. (Photo: AFP)
12:59 PM (एक मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज हैं...
12:59 PM (2 मिनट पहले)
0.2: रहमानुल्लाह गुरबाज को जुनैद सिद्दीकी, विकेट! कॉट सोहेब खान बोल्ड जुनैद सिद्दीकी|
12:58 PM (3 मिनट पहले)
0.1: रहमानुल्लाह गुरबाज को जुनैद सिद्दीकी, कवर ड्राइव के साथ रन चेज का आगाज हुआ है!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
12:49 PM (11 मिनट पहले)
...दूसरी पारी, रन चेज़...
12:49 PM (11 मिनट पहले)
तभी गेंदबाज़ी करने आए मुजीब उर रहमान ने सेट बल्लेबाज़ आलीशान को कैच आउट करवाते हुए साझेदारी का अंत कर दिया| हालाँकि फिर गेंदबाज़ी करने आए अजमतुल्लाह उमरजई ने एक ही ओवर में सैयद हैदर (13) और हर्षित कौशिक को आउट करते हुए अपनी टीम को सफ़लता दिलाया| वहीँ राशिद की गेंद पर मुहम्मद अरफ़ान बिना अपना खाता खोले हुए हिट विकेट होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| हालाँकि एक तरफ से सोहेब खान (68) ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया| ऐसे में उमरजई की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में सोहेब ने अपना विकेट गंवा दिया| जिसके बाद निचले कर्म के बल्लेबाजों ने कुछ रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 160 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 4 विकेट निकालकर दिया जबकि मुजीब उर रहमान को 2 विकेट हाथ लगी| वहीं कप्तान राशिद खान को 1 सफ़लता मिली| ऐसे में अब देखना होगा कि किसको मिलती है जीत और किसके हाथ लगती है निराशा|
12:49 PM (11 मिनट पहले)
इस बार यूएई टीम के लिए सोहेब खान ने खेली 68 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी जिसके बदौलत यूएई ने अफगानिस्तान की टीम के सामने 161 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है!! टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई यूएई टीम को पहला झटका आर्यंश शर्मा के रूप में जल्दी लग गया| जिसके कुछ ही देर बाद कप्तान मुहम्मद वसीम (10) भी एलबीडबल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए| जिसके बाद आलीशान शराफु (40) ने एक तरफ से शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और मिल रहे मौकों पर चौके छक्के भी लगाया जबकि सोहेब खान ने भी उनका पूरा साथ देते हुए स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया| इसी बीच दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की|
12:44 PM (17 मिनट पहले)
Score 160/9
Batsman जुनैद सिद्दीकी 3(2b 0*4 0*6)
Bowler जियाउर रहमान 4-0-43-0
19.6: जुनैद सिद्दीकी को जियाउर रहमान, आउट!! रन आउट!! इसी के साथ जुनैद सिद्दीकी 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरे के लिए भागे| तभी फील्डर राशिद खान ने गेंद को उठाकर कीपर रहमानुल्लाह गुरबाज की तरफ थ्रो किया| जिसके बाद गुरबाज ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| ऐसे में बल्लेबाज़ क्रीज़ से काफी बाहर रह गए और अम्पायर ने आउट दिया| 160/9 यूएई|
12:43 PM (17 मिनट पहले)
19.5: जुनैद सिद्दीकी को जियाउर रहमान, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
12:42 PM (18 मिनट पहले)
19.4: हैदर अली को जियाउर रहमान, आउट!! रन आउट!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और दोनों पैरों के बीच से होकर कीपर के पास गई| ऐसे में हैदर अली रन लेने क्रीज़ से निकले| तभी कीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने गेंद को स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया| बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी और बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर रह गए| 152/7 यूएई|
12:41 PM (19 मिनट पहले)
19.4: हैदर अली को जियाउर रहमान, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
12:41 PM (20 मिनट पहले)
19.3: सिमरनजीत सिंह को जियाउर रहमान, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
12:40 PM (21 मिनट पहले)
19.2: हैदर अली को जियाउर रहमान, सिंगल!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को लगी और ऑफ साइड की तरफ गई| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
12:39 PM (21 मिनट पहले)
19.1: सिमरनजीत सिंह को जियाउर रहमान, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया है|
12:38 PM (23 मिनट पहले)
Score 153/7
Batsman हैदर अली 12(10b 2*4 0*6)
Bowler अजमतुल्लाह उमरजई 4-0-15-4
18.6: हैदर अली को अजमतुल्लाह उमरजई, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
12:37 PM (23 मिनट पहले)
18.5: सिमरनजीत सिंह को अजमतुल्लाह उमरजई, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
12:37 PM (24 मिनट पहले)
18.4: सिमरनजीत सिंह को अजमतुल्लाह उमरजई, डॉट गेंद!! इस गेंदबाज़ के समाने समझदारी के साथ खेलने को देख रहे हैं बल्लेबाज़| इस बार विकेट लाइन की गेंद को रोक दिया|
12:36 PM (24 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ सिमरनजीत सिंह हैं...
12:35 PM (25 मिनट पहले)
18.3: सोहेब खान को अजमतुल्लाह उमरजई, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ सोहेब खान 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अजमतुल्लाह उमरजई के हाथ लगी चौथी विकेट| बाउंसर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया लेकिन बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद शॉर्ट स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर मुजीब उर रहमान के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 152/7 यूएई|
12:34 PM (26 मिनट पहले)
18.2: सोहेब खान को अजमतुल्लाह उमरजई, चौका!! सोहेब ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में वहां पर फील्डर ने अपने दाहिने ओर डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा| ऐसे में बॉल उनके हाथ में लगकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
12:34 PM (27 मिनट पहले)
18.1: सोहेब खान को अजमतुल्लाह उमरजई, डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने के लिए अपने बल्ले को घुमाया लेकिन गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं हुआ|
12:32 PM (28 मिनट पहले)
Score 148/6
Batsman हैदर अली 12(9b 2*4 0*6)
Bowler जियाउर रहमान 3-0-36-0
17.6: हैदर अली को जियाउर रहमान, चौका!! हैदर अली के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से कट शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
12:31 PM (29 मिनट पहले)
17.6: हैदर अली को जियाउर रहमान, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12:31 PM (30 मिनट पहले)
17.5: हैदर अली को जियाउर रहमान, चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई|
12:30 PM (31 मिनट पहले)
17.4: सोहेब खान को जियाउर रहमान, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश करते हुए एक रन लिया|
12:29 PM (31 मिनट पहले)
17.3: सोहेब खान को जियाउर रहमान, छक्का!! सोहेब के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेवाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
12:28 PM (32 मिनट पहले)
17.2: हैदर अली को जियाउर रहमान, इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|
12:28 PM (33 मिनट पहले)
17.1: सोहेब खान को जियाउर रहमान, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
12:26 PM (34 मिनट पहले)
Score 130/6
Batsman सोहेब खान 56(42b 5*4 3*6)
Bowler गुलबदीन नाइब 1-0-8-0
16.6: सोहेब खान को गुलबदीन नाइब, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
12:26 PM (35 मिनट पहले)
16.5: हैदर अली को गुलबदीन नाइब, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12:25 PM (35 मिनट पहले)
16.4: हैदर अली को गुलबदीन नाइब, बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया|
12:25 PM (36 मिनट पहले)
16.3: सोहेब खान को गुलबदीन नाइब, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12:23 PM (38 मिनट पहले)
16.2: हैदर अली को गुलबदीन नाइब, नॉट आउट!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि बॉल लेग स्टम्प को किस कर रही थी इस वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक करने का प्रयास किया| बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को लगकर फाइन लेग की ओर गई और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया| जिसके बाद ये एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| अम्पायर द्वारा नकारने के बाद फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया था जहाँ अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| ऐसे में लेग बाई के रूप में एक रन का इशारा अम्पायर ने किया|
12:22 PM (38 मिनट पहले)
16.1: सोहेब खान को गुलबदीन नाइब, सिंगल!! ऐसे में फ्री हिट गेंद का ज़्यादा फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़| फुटटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
12:22 PM (39 मिनट पहले)
16.1: सोहेब खान को गुलबदीन नाइब, वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया| फ्री हिट अभी भी बरकरार है|
12:21 PM (39 मिनट पहले)
16.1: सोहेब खान को गुलबदीन नाइब, नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को पहले फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया था लेकिन थर्ड अम्पायर ने जब गेंदबाज़ को ओवरस्टेप करते हुए पाया तो नो बॉल दे दिया|
12:19 PM (41 मिनट पहले)
Score 121/6
Batsman हैदर अली 0(3b 0*4 0*6)
Bowler राशिद खान 4-0-24-1
15.6: हैदर अली को राशिद खान, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
12:19 PM (41 मिनट पहले)
15.5: हैदर अली को राशिद खान, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
12:19 PM (42 मिनट पहले)
15.4: हैदर अली को राशिद खान, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
12:17 PM (43 मिनट पहले)
15.3: मुहम्मद अरफ़ान को राशिद खान, आउट!! हिट विकेट हो गए बल्लेबाज़ यहाँ पर!! राशिद खान को मिली पहली विकेट!! मुहम्मद अरफान बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और रिवर्स स्वीप शॉट खेलने गए| तभी बल्ले को लगकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई और बल्ला घूमकर सीधा ऑफ स्टंप से टकरा गया| ऐसे में बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 121/6 यूएई|
12:17 PM (44 मिनट पहले)
15.2: सोहेब खान को राशिद खान, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12:16 PM (45 मिनट पहले)
15.1: सोहेब खान को राशिद खान, छक्का!! इसी के साथ सोहेब खान ने अपना अर्धशतक यहाँ पर पूरा किया है!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
12:15 PM (46 मिनट पहले)
Score 114/5
Batsman मुहम्मद अरफ़ान 0(1b 0*4 0*6)
Bowler अजमतुल्लाह उमरजई 3-0-10-3
14.6: मुहम्मद अरफ़ान को अजमतुल्लाह उमरजई, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| रन नहीं आ सका|
12:15 PM (46 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ मुहम्मद अरफ़ान हैं...
12:13 PM (48 मिनट पहले)
14.5: हर्षित कौशिक को अजमतुल्लाह उमरजई, आउट!! कैच आउट!! इस बार यूएई टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! हर्षित कौशिक बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे हैं!! अजमतुल्लाह उमरजई को मिली तीसरी विकेट यहाँ पर| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के करीब से होती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कैच की हुई अपील, अम्पायर ने आउट दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु के लिया| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने से पता लगा कि बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर के दस्तानों में गई थी| इसी वजह से थर्ड अम्पायर ने आउट दिया| 114/5 यूएई|
12:12 PM (49 मिनट पहले)
14.4: हर्षित कौशिक को अजमतुल्लाह उमरजई, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
12:11 PM (49 मिनट पहले)
14.3: हर्षित कौशिक को अजमतुल्लाह उमरजई, इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
12:10 PM (50 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ हर्षित कौशिक हैं...
12:10 PM (51 मिनट पहले)
14.2: सैयद हैदर को अजमतुल्लाह उमरजई, आउट!! क्लीन बोल्ड!! सैयद हैदर 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अजमतुल्लाह उमरजई के हाथ लगी दूसरी विकेट| इसी बीच गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को परख नहीं सके बल्लेबाज़| ऐसे में हैदर ने बैक फुट से रोकने का प्रयास किया लेकिन गेंद और बल्ले का कोई ताल में नहीं हो सका| इसी बीच बॉल सीधा ऑफ स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 114/4 यूएई|
12:09 PM (51 मिनट पहले)
14.1: सोहेब खान को अजमतुल्लाह उमरजई, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12:06 PM (54 मिनट पहले)
Score 113/3
Batsman सैयद हैदर 13(9b 1*4 1*6)
Bowler नूर अहमद 3-0-35-0
13.6: सैयद हैदर को नूर अहमद, छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
12:06 PM (55 मिनट पहले)
13.5: सोहेब खान को नूर अहमद, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12:05 PM (55 मिनट पहले)
13.4: सैयद हैदर को नूर अहमद, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
12:04 PM (56 मिनट पहले)
13.3: सैयद हैदर को नूर अहमद, इस बार गेंदबाज़ ने अपनी लाइन और लेंथ को बदला और विकेट टू विकेट बॉल की| जिसको बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया|
12:04 PM (56 मिनट पहले)
13.2: सोहेब खान को नूर अहमद, छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिय है|
12:04 PM (57 मिनट पहले)
13.1: सोहेब खान को नूर अहमद, डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
12:03 PM (58 मिनट पहले)
Score 104/3
Batsman सैयद हैदर 6(6b 1*4 0*6)
Bowler राशिद खान 3-0-17-0
12.6: सैयद हैदर को राशिद खान, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं हुआ|
12:02 PM (58 मिनट पहले)
12.5: सैयद हैदर को राशिद खान, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
12:02 PM (59 मिनट पहले)
12.4: सैयद हैदर को राशिद खान, चौका! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
12:01 PM (59 मिनट पहले)
12.3: सोहेब खान को राशिद खान, सिंगल!! इसी के साथ यूएई टीम का 100 रन पूरा हुआ यहाँ पर!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और एक रन ले लिया है|
12:01 PM (59 मिनट पहले)
12.2: सैयद हैदर को राशिद खान, फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
12:01 PM (एक घंटा पहले)
12.1: सैयद हैदर को राशिद खान, गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
12:00 PM (एक घंटा पहले)
Score 98/3
Batsman सोहेब खान 42(31b 5*4 2*6)
Bowler मुजीब उर रहमान 4-0-31-2
11.6: सोहेब खान को मुजीब उर रहमान, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
11:59 AM (एक घंटा पहले)
11.5: सोहेब खान को मुजीब उर रहमान, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|
11:59 AM (एक घंटा पहले)
11.4: सोहेब खान को मुजीब उर रहमान, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
11:59 AM (एक घंटा पहले)
11.3: सैयद हैदर को मुजीब उर रहमान, क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11:58 AM (एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ सैयद हैदर हैं...
11:57 AM (एक घंटा पहले)
11.2: आलीशान शराफु को मुजीब उर रहमान, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ 84 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! मुजीब उर रहमान के हाथ लगी दूसरी विकेट| आलीशान शराफु 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| आगे आकर स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और बड़ा शॉट लगाने गए| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में गई| तभी वहां मौजूद फील्डर इब्राहिम जादरान ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 97/3 यूएई|
11:57 AM (एक घंटा पहले)
11.1: आलीशान शराफु को मुजीब उर रहमान, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
11:56 AM (एक घंटा पहले)
Score 97/2
Batsman आलीशान शराफु 40(29b 3*4 2*6)
Bowler जियाउर रहमान 2-0-18-0
10.6: आलीशान शराफु को जियाउर रहमान, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
11:55 AM (एक घंटा पहले)
10.5: सोहेब खान को जियाउर रहमान, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और थाई पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
11:54 AM (एक घंटा पहले)
10.4: आलीशान शराफु को जियाउर रहमान, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11:54 AM (एक घंटा पहले)
10.3: आलीशान शराफु को जियाउर रहमान, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
11:53 AM (एक घंटा पहले)
10.2: सोहेब खान को जियाउर रहमान, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया है|
11:52 AM (एक घंटा पहले)
10.1: सोहेब खान को जियाउर रहमान, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में कवर फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
11:51 AM (एक घंटा पहले)
Score 93/2
Batsman सोहेब खान 41(25b 5*4 2*6)
Bowler नूर अहमद 2-0-26-0
9.6: सोहेब खान को नूर अहमद, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
11:51 AM (एक घंटा पहले)
9.5: सोहेब खान को नूर अहमद, छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
11:50 AM (एक घंटा पहले)
9.4: आलीशान शराफु को नूर अहमद, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11:49 AM (एक घंटा पहले)
9.3: आलीशान शराफु को नूर अहमद, दुग्गी!! इस बार गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर पुश किया और तेज़ी से भागकर 2 रन ले लिया|
11:48 AM (एक घंटा पहले)
9.2: आलीशान शराफु को नूर अहमद, छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल पर बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाए और बॉल को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में खेला| गेंद गई सीधा स्टैंड में और मिला छह रन|
11:48 AM (एक घंटा पहले)
9.1: आलीशान शराफु को नूर अहमद, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
11:47 AM (एक घंटा पहले)
Score 77/2
Batsman सोहेब खान 34(23b 5*4 1*6)
Bowler राशिद खान 2-0-11-0
8.6: सोहेब खान को राशिद खान, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
11:47 AM (एक घंटा पहले)
8.5: सोहेब खान को राशिद खान, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
11:46 AM (एक घंटा पहले)
8.4: आलीशान शराफु को राशिद खान, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
11:46 AM (एक घंटा पहले)
8.3: सोहेब खान को राशिद खान, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
11:46 AM (एक घंटा पहले)
8.2: सोहेब खान को राशिद खान, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर जोर से खेला| ऐसे में गेंद सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप को लगी| रन नहीं आ सका|
11:45 AM (एक घंटा पहले)
8.1: सोहेब खान को राशिद खान, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
11:44 AM (एक घंटा पहले)
Score 75/2
Batsman आलीशान शराफु 29(21b 3*4 1*6)
Bowler नूर अहमद 1-0-10-0
7.6: आलीशान शराफु को नूर अहमद, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
11:44 AM (एक घंटा पहले)
7.5: सोहेब खान को नूर अहमद, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11:43 AM (एक घंटा पहले)
7.4: सोहेब खान को नूर अहमद, बाहरी किनारा और चौका!!! हवा में थी गेंद लेकिन स्लिप फील्डर के दूर से निकल गई!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| बॉल टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई स्लिप फील्डर के दाँए ओर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए|
11:43 AM (एक घंटा पहले)
7.3: सोहेब खान को नूर अहमद, चौका!! कमाल का शॉट बल्लेबाज़ के द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और स्लॉग स्वीप शॉट मिड विकेट की ओर लगाया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बॉल गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
11:42 AM (एक घंटा पहले)
7.2: आलीशान शराफु को नूर अहमद, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! इस बार फ्लिक करने गए बल्लेबाज़ लेकिन बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को लगी और शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर लेग बाई के रूप में एक रन लिया|
11:42 AM (एक घंटा पहले)
7.1: सोहेब खान को नूर अहमद, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया है|
11:40 AM (एक घंटा पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, नूर अहमद के हाथों में अब थमाई गई है गेंद... 
11:39 AM (एक घंटा पहले)
Score 64/2
Batsman आलीशान शराफु 29(19b 3*4 1*6)
Bowler राशिद खान 1-0-9-0
6.6: आलीशान शराफु को राशिद खान, छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
11:39 AM (एक घंटा पहले)
6.5: आलीशान शराफु को राशिद खान, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
11:39 AM (एक घंटा पहले)
6.4: सोहेब खान को राशिद खान, आगे की गेंद को कवर की ओर हलके हाथों से पुश किया और तेज़ी से भागकर एक रन लिया|
11:38 AM (एक घंटा पहले)
6.3: आलीशान शराफु को राशिद खान, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
11:38 AM (एक घंटा पहले)
6.2: सोहेब खान को राशिद खान, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11:38 AM (एक घंटा पहले)
6.1: सोहेब खान को राशिद खान, गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
11:34 AM (एक घंटा पहले)
Score 55/2
Batsman आलीशान शराफु 22(16b 3*4 0*6)
Bowler मुजीब उर रहमान 3-0-30-1
5.6: आलीशान शराफु को मुजीब उर रहमान, चौका!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के दाहिने तरफ से निकल गई सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
11:34 AM (एक घंटा पहले)
5.5: आलीशान शराफु को मुजीब उर रहमान, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाकर तेज़ी से भागते हुए 2 रन लिया है|
11:33 AM (एक घंटा पहले)
5.4: आलीशान शराफु को मुजीब उर रहमान, चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
11:33 AM (एक घंटा पहले)
5.3: सोहेब खान को मुजीब उर रहमान, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया यहाँ से एक रन मिल गया|
11:32 AM (एक घंटा पहले)
5.2: आलीशान शराफु को मुजीब उर रहमान, लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ ने शॉट खेलकर एक रन लिया है|
11:32 AM (एक घंटा पहले)
5.1: आलीशान शराफु को मुजीब उर रहमान, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|
11:31 AM (एक घंटा पहले)
Score 43/2
Batsman सोहेब खान 20(10b 3*4 1*6)
Bowler जियाउर रहमान 1-0-16-0
4.6: सोहेब खान को जियाउर रहमान, चौका!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
11:30 AM (एक घंटा पहले)
4.5: आलीशान शराफु को जियाउर रहमान, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
11:30 AM (एक घंटा पहले)
4.4: आलीशान शराफु को जियाउर रहमान, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
11:29 AM (एक घंटा पहले)
4.3: सोहेब खान को जियाउर रहमान, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
11:28 AM (एक घंटा पहले)
4.2: सोहेब खान को जियाउर रहमान, चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
11:28 AM (एक घंटा पहले)
4.1: सोहेब खान को जियाउर रहमान, चौका!! सोहेब खान ने फ्री हिट गेंद का फ़ायदा उठाया है!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
11:27 AM (एक घंटा पहले)
4.1: आलीशान शराफु को जियाउर रहमान, नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
11:25 AM (एक घंटा पहले)
Score 27/2
Batsman सोहेब खान 7(6b 0*4 1*6)
Bowler मुजीब उर रहमान 2-0-18-1
3.6: सोहेब खान को मुजीब उर रहमान, विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
11:23 AM (एक घंटा पहले)
3.5: सोहेब खान को मुजीब उर रहमान, नॉट आउट!!! बल्लेबाज़ का रिव्यु यहाँ पर हुआ सफ़ल!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक करना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और अंदर की ओर आई| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
11:23 AM (एक घंटा पहले)
3.4: सोहेब खान को मुजीब उर रहमान, छक्का!! इस मुकाबले का पहला सिक्स सोहेब खान के बल्ले से आया है!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
11:22 AM (एक घंटा पहले)
3.3: आलीशान शराफु को मुजीब उर रहमान, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
11:22 AM (एक घंटा पहले)
3.2: आलीशान शराफु को मुजीब उर रहमान, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
11:22 AM (एक घंटा पहले)
3.1: आलीशान शराफु को मुजीब उर रहमान, अच्छा डिफेंड!! इस बार पटकी हुई गेंद थी जो बल्लेबाज़ के लिए अंदर की तरफ आ रही थी| ऐसे में बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ उसे खेला|
11:21 AM (एक घंटा पहले)
Score 20/2
Batsman सोहेब खान 1(3b 0*4 0*6)
Bowler अजमतुल्लाह उमरजई 2-0-9-1
2.6: सोहेब खान को अजमतुल्लाह उमरजई, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
11:20 AM (एक घंटा पहले)
2.5: सोहेब खान को अजमतुल्लाह उमरजई, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|
11:19 AM (एक घंटा पहले)
2.4: आलीशान शराफु को अजमतुल्लाह उमरजई, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11:19 AM (एक घंटा पहले)
2.3: आलीशान शराफु को अजमतुल्लाह उमरजई, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
11:18 AM (एक घंटा पहले)
2.2: सोहेब खान को अजमतुल्लाह उमरजई, थर्ड मैन की तरफ गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
11:17 AM (एक घंटा पहले)
2.1: आलीशान शराफु को अजमतुल्लाह उमरजई, सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाकर एक रन लिया है|
11:17 AM (एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ सोहेब खान हैं...
11:15 AM (एक घंटा पहले)
Score 13/2
Batsman मुहम्मद वसीम 10(6b 2*4 0*6)
Bowler मुजीब उर रहमान 1-0-11-1
1.6: मुहम्मद वसीम को मुजीब उर रहमान, आउट!! एलबीडबल्यू!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! मुहम्मद वसीम 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! मुजीब उर रहमान के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| ऐसे में बॉल टर्न होकर बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| इसी बीच एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद ऑफ स्टंप के ऊपर लग रही थी| इसी वजह से अम्पायर्स कॉल हो गया और थर्ड अम्पायर ने आउट दिया| 13/2 यूएई|
11:14 AM (एक घंटा पहले)
1.5: मुहम्मद वसीम को मुजीब उर रहमान, चौका!! मुहम्मद वसीम के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर से हुई मिसफील्ड और गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
11:14 AM (एक घंटा पहले)
1.4: मुहम्मद वसीम को मुजीब उर रहमान, चौका! शानदार ड्राइव मिड ऑन की ओर, गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
11:13 AM (एक घंटा पहले)
1.3: मुहम्मद वसीम को मुजीब उर रहमान, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
11:13 AM (एक घंटा पहले)
1.3: मुहम्मद वसीम को मुजीब उर रहमान, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11:12 AM (एक घंटा पहले)
1.2: आलीशान शराफु को मुजीब उर रहमान, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
11:12 AM (एक घंटा पहले)
1.1: मुहम्मद वसीम को मुजीब उर रहमान, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
11:11 AM (एक घंटा पहले)
Score 2/1
Batsman मुहम्मद वसीम 1(1b 0*4 0*6)
Bowler अजमतुल्लाह उमरजई 1-0-2-1
0.6: मुहम्मद वसीम को अजमतुल्लाह उमरजई, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
11:10 AM (एक घंटा पहले)
0.5: आलीशान शराफु को अजमतुल्लाह उमरजई, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11:09 AM (एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ आलीशान शराफु हैं...
11:06 AM (एक घंटा पहले)
0.4: आर्यंश शर्मा को अजमतुल्लाह उमरजई, आउट!! कैच आउट!! इस बार अफगानिस्तान टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! इसी के साथ आर्यंश शर्मा बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे हैं!! अजमतुल्लाह उमरजई ने अपने टी20 करियर का 50वां विकेट हासिल किया| छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर की तरफ गई| ऐसे में कीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर एक लो कैच को पकड़ा| जिसके बाद कैच की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद राशिद ने रिव्यु लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने अंदरूनी किनारा पाने के बाद जब कैच को चेक किया तो पता लगा कि गेंद सीधा दस्तानों में गई थी| इसी वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 0/1 यूएई| 
11:05 AM (एक घंटा पहले)
0.3: आर्यंश शर्मा को अजमतुल्लाह उमरजई, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
11:05 AM (एक घंटा पहले)
0.2: आर्यंश शर्मा को अजमतुल्लाह उमरजई, इस बार आउटस्विंग से बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई और रन नहीं मिल पाया|
11:01 AM (2 घंटे पहले)
0.1: आर्यंश शर्मा को अजमतुल्लाह उमरजई, नॉट आउट!! इसी के साथ अफगानिस्तान टीम में अपना रिव्यु गंवा है!! गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के करीब से होकर गेंद सीधा कीपर की तरफ गई| ऐसे में गुरबाज ने कैच पकड़ने के बाद कैच की अपील की लेकिन अम्पयार ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| ऐसे में अल्ट्रा एज में देखने को मिला की बल्ले का बाहरी किनारा लगा हुआ था लेकिन गेंद कीपर के दस्तानों में एक टप्पा खाकर गई थी| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
10:57 AM (2 घंटे पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ अफगानिस्तान टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि यूएई के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार आर्यंश शर्मा और मुहम्मद वसीम के कन्धों पर होगा| वहीं अफगानिस्तान के लिए पहला ओवर लेकर अजमतुल्लाह उमरजई तैयार...
10:51 AM (2 घंटे पहले)
...राष्ट्रगान जारी है...
10:38 AM (2 घंटे पहले)
यूएई (प्लेइंग इलेवन) - आर्यंश शर्मा (विलेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), आलीशान शराफु, सोहेब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफ़ान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह|
10:35 AM (2 घंटे पहले)
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन) - रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दर्विश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), जियाउर रहमान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद|
10:33 AM (2 घंटे पहले)
टॉस - अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है...
10:28 AM (2 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
10:28 AM (2 घंटे पहले)
वहीं बल्लेबाजी में उन्हें सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज से बड़े रन्स की उम्मीद होगी वहीँ गेंदबाजी में कप्तान चाहेंगे कि मुजीब उर रहमान, फज़लहक फारूकी, नूर अहमद, अजमतुल्लाह ओमरजाई अपनी गेंदों से सामने वाली टीम के बल्लेबाजों को पस्त कर दें| वहीँ दूसरी तरफ यूएई के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम के अलावा सोहेब खान, ध्रुव पराशर, आलिशान शराफु और अर्यांश शर्मा अपने बल्ले से बड़े रन्स बनाने को देखेंगे| वहीँ गेंदबाजी में हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद अरफान और मुहम्मद रोहिद अपने नाम मुताबिक प्रदर्शन करना चाहेंगे| तो अब देखना ये है कि यहाँ से कौन सी टीम जीत हासिल करते हुए आगे की तरफ बढ़ती है|
10:28 AM (2 घंटे पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 28वें मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में अफगानिस्तान और यूएई के बीच दिल्ली में खेला जाएगा| ऐसे में दोनों ही टीमों का ये इस प्रतियोगिता का तीसरा मैच होगा| अफगानिस्तान अपना दोनों मुकाबला हारकर यहाँ एंट्री करेगी तो वहीँ यूएई को एक में जीत तो एक में हार मिली है| अफगानिस्तान को अब अगर यहाँ भी हार मिलती है तो इस प्रतियोगिता में उनका आगे जाने का सफ़र काफी मुश्किल हो जाएगा| वहीँ दूसरी तरफ इस मुकाबले को जीतकर यूएई की टीम अपने सफ़र बनाए रखना चाहेगी| अब एक नजर इस मैच के अहम खिलाड़ियों पर डाली जाए तो अफगानिस्तान टीम के लिए राशिद खान को अपना करिश्माई प्रदर्शन दिखाना होगा| 
10:27 AM (2 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.
Advertisement
Advertisement