scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

LPG सिलेंडर हुआ महंगा, बिजली से रोटी-सब्जी बनाएंगी ये मशीन

LPG price
  • 1/7

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

देशभर में लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) के दाम में इजाफा हुआ है. एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में बढ़ाए गए हैं. (Photo: ITG)

LPG 19kg gas
  • 2/7

19 किलोग्राम गैस वाले सिलेंडर के नए रेट

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये का इजाफा हुआ है और 5 किलो ग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. ये सिलेंडर नीले रंग में आता है. (Photo: PTI)

Gas price Hike
  • 3/7

कमर्शियल सिलेंडर का कहां-कहां होता है यूज?

कमर्शियल सिलेंडर का यूज आमतौर पर क्लाउड किचन, स्वीट शॉप, रेहड़ी-पटरी और  रेस्टोरेंट आदि में यूज किया जाता है. इसकी वजह से उनकी लागत में भारी इजाफा होगा, इसके लिए वह बिजली पर चलने वाले एप्लाइसेंस का यूज कर सकते हैं. इस फोटो का इस्तेमाल सांकेतिक है. (File Photo: AFP)

Advertisement
Electric Appliance
  • 4/7

मार्केट में ढेरों इलेक्ट्रिक अप्लाइसेंस 

मार्केट में रोटी बनाने से लेकर सब्जी तक बनाने के लिए ढेरों इलेक्ट्रिक एप्लाइसेंस हैं. छोटे से लेकर बड़े स्तर पर प्रोडक्शन के लिए अलग-अलग एप्लाइसेंस हैं. यहां आपको छोटे स्तर पर यूज होने वाले अप्लाइसेंस के बारे में बताने जा रहे हैं. (Photo: Unsplash) 

Electric induction coocktop
  • 5/7

बड़े काम का इलेक्ट्रिक इंडक्शन 

अगर आपको छोटा सेटअप है और किचन या ढाबा चालते हैं तो सब्जी बनाने के लिए इंडक्शन का यूज कर सकते हैं. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकटॉप जैसे कई ऑप्शन हैं, जिन्हें घर, क्लाउड किचन, रेस्टोरेंट और ढाबे में आदि में यूज किया जा सकता है. (Photo: Unsplash) 
 

Electric induction cooktop stove
  • 6/7

सेफ्टी में भी बेस्ट 

इंडक्शन कुकटॉप बिजली पर काम करते हैं. इन पर चाय से लेकर सब्जी तक बना सकते हैं. सेफ्टी के लिए लिहाज से भी ये बेस्ट है क्योंकि इनमें आग नहीं लगती है. गैस सिलेंडर में लापरवाही बड़ी भारी पड़ सकती है. (Photo: Unsplash) 

Electric roti maker
  • 7/7

इलेक्ट्रिक रोटी मेकर भी ऑप्शन 

इलेक्ट्रिक रोटी मेकर के मार्केट में कई ऑप्शन हैं. क्लाउड किचन के लिए भी ढेरों ऑप्शन हैं, जो कुछ ही समय में ज्यादा संख्या में रोटी बना देते हैं. ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म से नॉर्मल इलेक्ट्रिक रोटी मेकर को 1 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है. (Photo: Trade India) 
 

Advertisement
Advertisement