आधार को रखें अप टू डेट
आधार कार्ड आज के समय में एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिसका यूज सिम कार्ड जारी करवाने से लेकर सरकारी सर्विस तक में होता है. ऐसे में जरूरी है कि आधार कार्ड में सभी डिटेल्स अप टू डेट होनी चाहिए.आधार कार्ड पर अपने घर का पता अपडेट करना चाहते हैं तो अब इसके लिए एक सिंपल सा प्रोसेस आ चुका है. आइए इस प्रोसेस के बारे में, प्रोसेसिंग टाइम और फीस आदि जान लेते हैं. (Photo: File Photo)
UIDAI न्यू आधार ऐप लॉन्च किया
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकारण (UIDAI) ने हाल ही में न्यू आधार ऐप को अनवील किया है. इस एक ऐप की मदद से यूजर्स आसानी से कई काम कर सकेंगे. ये न्यू आधार ऐप एंड्रॉयड और आईओएस के लिए जारी किया है. (Photo: X/UIDAI)
फोटोकॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं
आधार ऐप की मदद से हर कहीं फोटोकॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी. ना ही आधार कार्ड पर अपने घर का पता बदलवाने के लिए आधार सेंटर्स के चक्कर काटने की जरूरत होगी. (Photo: ITG)
घर बैठे ही एड्रेस को अपडेट किया जा सकेगा
न्यू आधार ऐप की मदद से घर बैठे ही एड्रेस को अपडेट किया जा सकेगा. इसके लिए ना किसी फोटोकॉपी की जरूरत और ना ही धूप में कहीं चक्कर काटने पड़ेंगे. (Photo: Play Store)
न्यू आधार ऐप इंस्टॉल करें
न्यू आधार ऐप को स्मार्टफोन में इंस्टॉल करें. इसके बाद अपनी आधार डिटेल्स के साथ लॉगइन करें. एक बार लॉगइन करने के तुरंत बाद आधार कार्ड ऐप में नजर आने लगेगा. (Photo: Play Store)
ऐप में दिया है सर्विस नाम का फीचर
लॉगइन प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद ऐप के अंदर ही सर्विस नाम का फीचर दिया गया है, जहां से यूजर्स को पता चेंज करने का ऑप्शन मिल जाएगा. इसके लिए 75 रुपये की फीस और 15 दिन का प्रोसेसिंग टाइम लगेगा.(Photo: ITG)