फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Flipkart की Big Billion Days सेल में एक भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड ने अपनी पूरी रेंज के लिए नई कीमतों का ऐलान किया है. Ai+ Smartphone ने Nova और Pulse सीरीज के कई फोन की फेस्टिव प्राइसिंग जारी की है. कंपनी के मुताबिक इस सेल में Ai+ स्मार्टफोन की कीमत ₹8,999 से शुरू होगी. सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है.
इस रेंज में सिर्फ सस्ते फोन ही नहीं हैं. कंपनी ₹15-20 हजार के सेगमेंट में 5G फोन के साथ 7000mAh बैटरी वाला Nova 2 Power 5G और 1.5K AMOLED डिस्प्ले वाला Nova 2 Ultra 5G भी दे रही है. वहीं कंपनी का फोल्डेबल फोन NovaFlip 5G ₹49,999 की फेस्टिव प्राइस पर उपलब्ध होगा. Flipkart पर NovaFlip की लिस्टिंग में इसकी कीमत ₹49,999 दिखाई गई है, जबकि लिस्टेड MRP ₹79,999 है.
सबसे कम कीमत वाला फोन Ai+ Pulse 2 है, जिसकी कीमत ₹8,999 बताई गई है. इसमें 6000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरा मिलता है. इसी कीमत पर Pulse 2 FE भी बैंक ऑफर के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है. हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी द्वारा जारी कीमतों में बैंक ऑफर शामिल हैं.
₹15 हजार के आसपास 7000mAh बैटरी वाला फोन
अगर आपकी प्रायॉरिटी बैटरी है तो Ai+ Nova 2 Power 5G इस रेंज में सबसे अलग दिखाई देता है. कंपनी की फेस्टिव प्राइसिंग में इसका 6GB वेरिएंट बैंक ऑफर के साथ ₹15,999 और 8GB वेरिएंट ₹16,999 बताया गया है.
इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है. फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले मिलता है. इसकी बिक्री सितंबर में शुरू हो चुकी थी.
₹19 हजार में 1.5K AMOLED और IP68
Ai+ की रेंज में अगला बड़ा नाम Nova 2 Ultra 5G है. कंपनी ने Big Billion Days के लिए इसकी कीमत ₹18,999 से बताई है. 8GB वेरिएंट की फेस्टिव प्राइस ₹19,999 बताई गई है.
इस फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और 50MP + 8MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है. कंपनी की वेबसाइट पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K AMOLED पैनल और 1800 निट्स तक HBM ब्राइटनेस जैसी जानकारी दी गई है.
फोन की एक बड़ी खासियत इसका IP68 रेटिंग वाला डिजाइन है. यानी इस कीमत में Ai+ इसे सिर्फ स्पेक्स के दम पर नहीं, बल्कि ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरिएंस के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहा है.
Nova 2 Pro में 144Hz डिस्प्ले
इस सेल में Nova 2 Pro 5G भी है. इसका 6GB मॉडल ₹16,999 और 8GB मॉडल ₹17,999 की फेस्टिव प्राइस पर दिया जा रहा है. इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 6000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले मिलता है.
यहां कंपनी का फोकस उन लोगों पर है जो फोन पर वीडियो देखने, गेमिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने में ज्यादा समय बिताते हैं. 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में शामिल हैं. लिस्टिंग में भी 6.9 इंच डिस्प्ले, Dimensity 7100, 50MP + 8MP कैमरा और 6000mAh बैटरी की जानकारी दी गई है.
₹12,999 में Nova 2 Neo 5G
थोड़ा कम बजट रखने वाले ग्राहकों के लिए Nova 2 Neo 5G भी इस लाइनअप का हिस्सा है. कंपनी ने इसकी कीमत ₹12,999 बताई है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और Sony IMX582 कैमरा सेंसर मिलता है.
फोन में 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले भी दिया गया है. प्रोडक्ट लिस्टिंग के मुताबिक इसमें 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 48MP Sony IMX582 कैमरा और 18W फास्ट चार्जिंग है.
सबसे ज्यादा चर्चा में रहेगा ₹49,999 वाला फोल्डेबल
Ai+ की पूरी रेंज में सबसे अलग फोन NovaFlip 5G है. कंपनी ने Big Billion Days के लिए इसकी कीमत ₹49,999 बताई है. यह एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है जिसमें डुअल AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया गया है.
Flipkart पर इसकी मौजूदा लिस्टिंग में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹49,999 में दिखाई देता है. इसकी लिस्टेड कीमत ₹79,999 है और बैंक ऑफर के साथ कीमत और नीचे जा सकती है.