scorecardresearch
 

Jio इस महीने लॉन्च कर सकता है अपना सुपर फास्ट ब्रॉडबैंड

रिलायंस जियो अपने फाइबर-टू-द-होम (FTTH) बेस्ड JioFiber ब्रॉडबैंड की टेस्टिंग पहले से ही कुछ चुनिंदा शहरों में कर रहा है. अब खबर आई है कि कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है.

Advertisement
X
Jio
Jio

रिलायंस जियो अपने फाइबर-टू-द-होम (FTTH) बेस्ड JioFiber ब्रॉडबैंड की टेस्टिंग पहले से ही कुछ चुनिंदा शहरों में कर रहा है. अब खबर आई है कि कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है.

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, रिलायंस जियो अपने JioFiber ब्रॉडबैंड को अक्टूबर में लॉन्च कर सकता है. जिसमें ग्राहकों को दिया जा सकता है. खबर ये भी है कि इसकी अनुमानित स्पीड 100Mbps होगी.

JioFiber प्लान्स:

लॉन्च की तारीख भले एक रहस्य बनी हुई है लेकिन, इंडिया टूडे ग्रुप टेक ने आपसे पहले भी ये जानकारियां साझा की थी. जिसमें हमने बताया था कि JioFiber के प्लान्स बाकी डिटेल्स के साथ अंतिम रूप ले चुकी हैं. इसे JioFiber प्रीव्यू ऑफर कहा जाएगा और ये ग्राहकों को 3 महीने (90 दिनों) के लिए मुफ्त में दिया जाएगा.

इस ऑफर में ग्राहकों को 100GB डेटा हर महीने 100mbps की स्पीड से दी जाएगी. जैसे ही ग्राहक इस डेटा को खत्म कर देंगे इसकी स्पीड 1mbps हो जाएगी. इससे ये साफ है कि JioFiber प्रीव्यू ऑफर में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा, भले ही उसकी स्पीड अंत में 1mbps क्यों न हो.

Advertisement

इस ऑफर में ग्राहकों को डेटा के अलावा जियो की बाकी सेवाओं की सुविधा भी दी जाएगी, जिसमें 5GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है. कंपनी ने JioFiber के लिए ब्रोचर तैयार की है उसके मुताबिक, कंपनी ने बताया है कि ये भारत की पहली और 100 फीसदी फाइबर वीडियो ऑप्टीमाइज्ड नेटवर्क होगी. इससे ग्राहकों को अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगी.

इस पैकेज में JioFiber यूजर्स को डुअल-बैंड भी मिलेगा, जिससे कंपनी के दावे के मुताबिक, फाइबर होम गेटवे के साथ बेस्ट इंडोर कवरेज और कनेक्टिविटी मिलेगी. कंपनी का ये भी कहना है कि ग्राहक एक क्लाउड लिंक की मदद से Wi-Fi को कंट्रोल और मॉनिटर कर पाएंगे. ऐसे में जब भी कोई नई डिवाइस फाइबर होम गेटवे से कनेक्ट होगी, ग्राहकों को इसकी को इसकी जानकारी फोन में ऐप के जरिए मिल जाएगी.

जैसे ही ये सेवा लॉन्च होगी, Jio 4G की तरह हर शहर में लॉन्च की जाएगी. ऐसे में जो ग्राहक इस सेवा को अपनाना चाहेंगे वो कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर या ई-मेल कर अपने घरों में JioFiber कनेक्शन के लिए बोल सकते हैं.

इस ब्रॉडबैंड सेवा से ग्राहक हाई स्पीड में 4K वीडियोज अपलोड और डाउनलोड कर पाएंगे, अपनी पसंदीदा फिल्में और गानें सुन पाएंगे. इसके अलावा जियो की दूसरी सेवाओं से जैसे Jio Tv, JioCinema, JioNews और JioMusic का फायदा ग्राहकों को मिलेगा.

Advertisement

बहरहाल भारत में ब्रॉडबैंड सेवाओं में भी नई क्रांति आने वाली है, कुछ इसी तरह की तैयारियां एयरटेल भी कर रहा है, साथ ही हैदराबाद में एक ACT नाम की कंपनी है जो भारत में पहला 1gbps का कनेक्शन हैदराबाद में मुहैया करा रही है, और कंपनी की प्लानिंग जल्द ही इसे 11 दूसरे में फैलाने की है.

Advertisement
Advertisement