scorecardresearch
 

GST के बाद व्यापारियों की मदद के लिए Jio की खास पेशकश

रिटेल करोबारियों के मंच रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RAI) ने रिलायंस जियो-जीएसटी के साथ समझौते के तहत रिटेल कारोबारियों के लिए माल एवं सेवा कर (GST) अनुपालन में सहूलियत के लिए एक मोबाइल ऐप बेस्ड सॉल्यूशन पेश किया है.

Advertisement
X
जियो जीएसटी
जियो जीएसटी

रिटेल करोबारियों के मंच रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RAI) ने रिलायंस जियो-जीएसटी के साथ समझौते के तहत रिटेल कारोबारियों के लिए माल एवं सेवा कर (GST) अनुपालन में सहूलियत के लिए एक मोबाइल ऐप बेस्ड सॉल्यूशन पेश किया है.

रिलायंस जियो ने कहा है कि यह एक ऐसा समाधान है जो रिटेलर्स (संगठित खुदरा कारोबारियों) को के अनुसार सभी तरह के दस्तावेज, कर विवरणिका दाखिल करने और सभी नियमों का पालन करने में मदद करेगा. इसे जियो-जीएसटी ने 1,999 रुपए में उपलब्ध कराया है.

इसका मुख्य उद्देश्य देश भर के छोटे दुकानदारों को नए टैक्स सिस्टम को आसानी से अपनाने में मदद करना है. विग्यप्ति के अनुसार जियो-जीएसटी एक व्यापक डिजिटल समाधान है जिसमें इनवॉइसिंग की पूरी प्रक्रिया, बिलिंग और जीएसटी रिटर्न की फाइलिंग और समीक्षा शामिल है.इसके लिए नए यूजर्स को जियो-जीएसटी डॉट कॉम पर टैक्सपेयर अकाउंट बना कर जियोजीएसटी एप्लिकेशन इंस्टॉल करना होता है.

Advertisement

इस बीच रीटेलर्स एसोसिएशन आफ इण्डिया के मुख्य कार्यकारी कुमार राजगोपालन ने एक बयान में कहा है कि रिटेल उद्योग जीएसटी को पासा पलटने वाले सिस्टम के रूप में देखता है. उन्होंने कहा, यह भारत सरकार द्वारा देश की कराधान प्रणाली में एकरूपता लाने के लिए उठाया गया बड़ा कदम है. हमारा मानना है कि यह अब तक भारत के लिए है. देश के नागरिक के रूप में हम एक देश एक कर के इस नए युग का स्वागत करते हैं. जीएसटी आज से लागू हो गया है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement