scorecardresearch
 

गूगल जारी करेगा 'फ्लड अलर्ट', जल्द आ रहा है फीचर

भारत में गूगल एक ऐसा अलर्ट फीचर लॉन्च करने वाला है जिससे बाढ़ आने से पहले ही आपके पास इसकी जानकारी पहुंच जाएगी. यह फीचर 170 नदियों के पानी के स्तर के आधार पर अलर्ट जारी करेगा.

Advertisement
X
गूगल का नया अलर्ट फीचर
गूगल का नया अलर्ट फीचर

टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल अब बाढ़ की तबाही आने से पहले ही आपको इसकी जानकारी दे देगी. इसके लिए गूगल ने एक नया अलर्ट बनाया है जो देश की करीब 170 नदियों से आने वाली बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी करेगा.

में फंसने पर आपको इससे बचने के तरीके भी बताएगा. गूगल ने पिछले साल ही चक्रवाती तूफान अलर्ट की सेवा शुरू की थी. गूगल ने एक बयान जारी कर बताया कि भारत में अब की सूचना के साथ बाढ़ के अलर्ट का पता भी लगाया जा सकता है.

इन 170 से अधिक क्षेत्रों में केंद्रीय जल आयोग के पास निगरानी रखने के लिए सक्रिय स्टेशन हैं. ये अलर्ट डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर उपलब्ध होंगे. ये अलर्ट गूगल के वेब सर्च, कार्ड्स और गूगल पब्लिक अलर्ट होमपेज पर भी मिलेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement