scorecardresearch
 

LGBT प्राइड मंथ पर Facebook ने शामिल किया रैंबो ईमोजी

फेसबुक ने हर साल जून में मनाए जाने वाले एलजीबीटी प्राइड मंथ के मौके पर समुदाय के प्रति अपना समर्थन जाहिर करते हुए एक इंद्रधनुषी ईमोजी शामिल किया है.

Advertisement
X
फोटो क्रेडिट- Reuters
फोटो क्रेडिट- Reuters

फेसबुक ने हर साल जून में मनाए जाने वाले एलजीबीटी प्राइड मंथ के मौके पर समुदाय के प्रति अपना समर्थन जाहिर करते हुए एक इंद्रधनुषी ईमोजी शामिल किया है.

फेसबुक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'दुनियाभर में प्राइड का जश्न मनाया जा रहा है. फेसबुक को इस विस्तृत समुदाय का समर्थन करने को लेकर गर्व है.'


फेसबुक ने साथ ही कहा कि इस साल फेसबुक पर होने वाले 7,500 से अधिक प्राइड कार्यक्रमों में के शामिल होने की योजना है.

फेसबुक ने अपने कैमरे में प्राइड थीम वाले फ्रेम भी शामिल किए हैं. साथ ही इस सोशल नेटवर्किंग साइट ने यूजर्स को उनके न्यूज फीड्स पर 'हैप्पी प्राइड' का शुभकामना संदेश भी भेजा है.

यूजर्स को साथ ही फेसबुक के संदेश पर प्रतिक्रिया करने पर अपने न्यूजफीड में सबसे ऊपर एक विशेष एनिमेशन भी दिखाई दे सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement