Panasonic इंडिया ने गुरुवार को अपने Eluga सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Panasonic Eluga Pulse और Pulse X लॉन्च किया, जिनकी कीमत क्रमश: 9,690 रुपये और 10,990 रुपये रखी गई है.
ये स्मार्टफोन से युक्त हैं और इनमें पॉवरफुल 1.2GHz क्वॉड कोर प्रोसेसर लगा है. Eluga Pulse X में 3GB रैम और Eluga Pulse में 2GB रैम है.
पैनासॉनिक इंडिया के मोबाइल डिविजन हेड पंकज राणा ने एक बयान में कहा, 'Eluga Pulse X और Eluga Pulse हमारे ग्राहकों को उच्च गति के साथ वह सबकुछ मुहैया कराता है, जो एक स्मार्टफोन में होना चाहिए'.
दोनों ही स्मार्टफोन्स में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है. दोनों ही स्मार्टफोन्स में 16GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. Eluga Pulse में दी गई है वहीं Eluga Pulse X 3000mAh की बैटरी से लैस है.
Panasonic Eluga Pulse X और Eluga Pulse अगले हफ्ते से देश भर में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.