scorecardresearch
 

अब Whatsapp पर अपलोड करें वीडियो स्टेटस!

व्हाट्सऐप पर स्टेटस को लेकर एक बेहद खास फीचर आने वाला है जिसकी टेस्टिंग चल रही है. अगर टेस्टिंग के बाद ये फीचर आया तो आप स्टेटस में वीडियो और फोटो अपलोड कर पाएंगे.

Advertisement
X
अब Whatsapp पर अपलोड करें वीडियो स्टेटस!
अब Whatsapp पर अपलोड करें वीडियो स्टेटस!

व्हाट्सऐप अपने ऐप में एक नया फीचर ऐड करने जा रहा है. जो व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में आ सकता है. ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार इस फीचर के तहत अब यूजर्स अपने स्टेटस में फोटो या वीडियो अपलोड कर पाएंगे. जो 24 घंटे तक दिखता रहेगा उसके बाद दिखना बंद हो जाएगा ठीक उसी तरह जिस तरह instagram स्टोरीज फीचर में होता है.


खबरों के मुताबिक, व्हाट्सऐप के नए फीचर के लिए ऐप में दिया जाएगा. जो अभी मौजूद जनरल स्टेटस फीचर से अलग होगा. बताया जा रहा है कि ये एक्सपेरिमेंटल फीचर, 'स्टेटस' टैब चैट और कॉल्स के बीच में दिया जाएगा.

रिपोर्ट्स की मानें तो यूजर्स को इस टैब में कंटेट को और बेहद इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए कई तरह के एडिटिंग टूल्स भी मिलेंगे. इसके साथ ही यूजर्स को ये भी आजादी रहेगी कि वो ये तय कर पाएं कि उनके कॉन्टैक्ट में कौन स्टेटस को रिसीव करेगा. लेकिन स्टेटस को पोस्ट करने के बाद इसे मैनुअली जा सकेगा.

Advertisement


अगर ये फीचर आता है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये फीचर स्नैपचैट और इंस्टाग्राम का मुकाबला कर पाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement