माइक्रोसॉफ्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के नोटिफिकेशन्स को Windows 10 बेस्ड कंप्यूटर्स में लाने की तैयारी में हैं. कंपनी ने अपने सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस Build के दौरान कंपनी ने दिखाया कि कैसे एंड्रॉयड के मिस्ड कॉल, मैसेज और दूसरे नोटिफिकेशन्स को Windows 10 कंप्यूटर में लाया जा सकता है.
माइक्रोसॉफ्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप में एंड्रॉयड का सपोर्ट एनेबल करेगा. ऐसा होने पर Windows 10 यूजर्स कंप्यूटर से ही एंड्रॉयड के नोटिफिकेशन्स का जवाब दे सकते हैं.
माइक्रोसॉफ्ट का कोर्टाना एप यूजर नोटिफिकेशन को क्लाउड पर स्टोर करेगा जिससे नोटिफिकेशन का मिरर यूजर के Windows 10 कंप्यूटर में दिखेगा. अगर आप चाहें तो नोटिफिकेशन को डिसमिस यानी खत्म भी कर सकते हैं. ये फीचर Windows स्मार्टफोन के लिए भी काम करेगा लेकिन फिलहाल इसका सपोर्ट iOS डिवाइस को नहीं मिलेगा.
गौरतलब है कि कंपनी ने Windows 10 के लिए . उम्मीद है इस अपडेट में ही यह फीचर दिया जाएगा. इसके लिए आपको जुलाई तक का इंतजार करना होगा.