scorecardresearch
 

LG ने 20,500 रुपये में लॉन्च किया Stylus 2 स्मार्टफोन

स्मार्टफोन या टैब में स्टाइलस यूज करने वालों के लिए खुशखबरी है. एलजी अपना Stylus 2 स्मार्टफोन भारत लाया है इसकी जानकारी यहां की वेबसाइट पर दर्ज की गई है.

Advertisement
X
LG Stylus 2
LG Stylus 2

एलीजी ने भारत में 20,500 रुपये में Stylus 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर इसकी डिटेल दर्ज की गई है. उम्मीद है इसकी बिक्री भी जल्द शुरू होगी.

गौरतलब है कि पिछले साल से पहले कंपनी ने LG Stylus 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस मोबाइल को सैमंसग गैलेक्सी नोट सीरीज के तर्ज पर डेवलप किया गया है.

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इसके खास फीचर्स में 4G LTE के साथ दिया गया VoLTE और VoWIFI सपोर्ट है. इसके अलावा इसमें पेन पॉप और स्क्रीन ऑफ मेमो मोड के साथ स्टाइलस पेन भी दिया गया है.

5.7 इंच के एचडी स्क्रीन वाले इस क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 रियर CMOS सेंसर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो बेस्ड LG UI 5.0 पर चलता है. इसकी बैट्री 3,000mAh की है जिसे निकाला जा सकता है.

Advertisement

इस डुअल सिम स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए दूसरे फोन की तरह दिए गए हैं. इनमें वाईफाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी, 4G, 3G और 2G शामिल हैं. बाजार में यह दो कलर ऑप्शन टाइटेनियम और ब्राउन में उपलब्ध हो सकता है.

Advertisement
Advertisement