scorecardresearch
 

iPhone 8 Plus फटने का नया मामले सामने आया है: चीनी मीडिया

एक चीनी अखबार है द पेपर के मुताबिक लियो नाम के एक यूजर ने बताया है कि उन्होंने एक iPhone 8 Plus खरीदा और 5 अक्टूबर को ये फोन फट गया.

Advertisement
X
चीनी अखबरा द प्रिंट ने यूजर के हवाले से यह तस्वीर शेयर की है
चीनी अखबरा द प्रिंट ने यूजर के हवाले से यह तस्वीर शेयर की है

ऐपल ने हाल ही में iPhone 8 और iPhone 8 Plus लॉन्च किया है. कुछ दिनों पहले दो खबरें आई जहां iPhone 8 Plus फटने की बात कही गई. हालांकि यह Galaxy Note 7 की तरह नहीं फटा है, बल्कि चार्जिंग के दौरान इसका हार्डवेयर खुल गया. अब नया मामला चीन का है जो फिलहाल दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट है. 

चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वहां iPhone 8 Plus  की बैटरी फूलने की वजह से यह फट गया. आपको बता दें की ऐपल ऐसे की मामले की जांच कर रही है जो जापान और ताइवान में आया था. वहां भी वैसे ही मामले देखने को मिले हैं.

एक चीनी अखबार है द पेपर के मुताबिक लियो नाम के एक यूजर ने बताया है कि उन्होंने एक iPhone 8 Plus खरीदा और 5 अक्टूबर को ये फोन फट गया.

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि लियो ने यह स्मार्टफोन JD.Com से खरीदा था. चीन में काफी पॉपुलर है जो खरीदरी के लिए.  उसने कहा है कि इसके बाद उसने फो को चार्ज नहीं किया और रिटेलर को लौटा दिया.  

लियो ने कुछ तस्वीरें भी क्लिक की हैं  जिसे द पेपर की वेबसाइट पर देखी जा सकती है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे iPhone 8 Plus सिम कार्ड  ट्रे की तरफ से खुलकर अलग हो गया है. इस तस्वीर में स्मार्टफोन के अंदर के पार्ट्स भी दिख रहे हैं.

हालांकि इस मामले ऐपल के प्रवक्ता ने कहा है कि वो इस पर कोई बयान नहीं दे सकते हैं. लेकिन इस घटना की जांच की जा रही है.  रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी पिछले दो मामलों की भी जांच कर रही है.  

हालांकि करोड़ों डिवाइस में कुछ में दिक्कतें होती हैं जो सिर्फ की दूसरी कंपनियों के साथ भी होता है. लेकिन अगर तीन मामले एक जैसे हो रहे हैं जैसा रिपोर्ट में कहा जा रहा है तो निश्चित तौर पर इसे ऐपल को गंभीरता से लेना चाहिए. मुमकीन है कंपनी इनपर आने वाले समय  में कोई स्टेटमेंट जारी कर सकती है.

इनपुट – रॉयटर्स

Advertisement
Advertisement