स्वदेशी कंपनी इंटेक्स वैसे तो आए दिन एक नए फोन लॉन्च करती है. लेकिन इस बार 6,499 रुपये में एक फिंगरप्रिंट स्कैनरा वाला स्मार्टफोन Aqua Secure लॉन्च किया है. इसे रिलेट स्टोर और ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं.
मैट फिनिश वाले इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच की स्क्रीन के साथ 1GHz प्रोसेसर के साथ 1GB रैम और 8GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे बढ़ा कर 32GB तक किया जा सकता है.
आपको बता दें कि यह Aqua सीरीज का पहला स्मार्टफोन है जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE सहित VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, और माइक्र यूएसबी कनेकक्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है और इसमें डुएल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
इस फोन की बैट्री 1,900mAh की है और इसमें मीडियाटेक का दिया गया है. इसके जरिए दो स्मार्टफोन को पास ला कर फोटोज, वीडियोज और फिल्में भेजी जा सकती हैं.