HTC ने One सीरीज का अगला स्मार्टफोन One A9 लॉन्च किया है जो देखने में एपल आईफोन जैसा लग रहा है. गूगल नेक्सस के अलावा यह एंड्रॉयड के नए वर्जन मार्शमैलो के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है.
इस फोन की खासियत इसकी मेटल बॉडी है जिसे HTC ने खास रूप से 2.55DD ग्लास डिजाइन बनाया है. यह 5 इंच वाला स्मार्टफोन बाजार में दो में उपलब्ध होगा. आप इसे 16GB इंटरनल मेमोरी के साथ 2GB रैम मॉडल या 32GB इंटरनल मेमोरी के साथ 3GB रैम वैरिएंट में खरीद सकते हैं. दोनों मॉडल में माइक्रो एसडी सपोर्ट दिया गया है जिससे इस फोन की मेमोरी 2TB तक बढ़ाई जा सकती है.
एंड्रॉयड के नए वर्जन मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 64 बिट का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है. इसका 13 का रियर कैमरा 1080p के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है साथ ही इसमें 4MP का अल्ट्रा पिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है.
अमेरिका में इस फोन के लिए प्री-बुकिंग $399 (26,000 रुपये) में शुरू हो चुकी है. हालांकि कंपनी ने भारत में इस फोन को लॉन्च करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है.
स्पेसिफिकेशन